- प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर सलमान खान ने किया था कमेंट
- सलमान खान के कमेंट का प्रियंका चोपड़ा ने दिया था जवाब
- शादी की डेट्स के वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थी फिल्म
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी यह फिल्म 11 अक्टूबर को पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. 'द स्काइ इज पिंक' के अलावा प्रियंका चोपड़ा भारत में भी अहम किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन अपनी शादी और निजी जीवन के कारण प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी थी. एक्ट्रेस की इस बात पर खुद सलमान खान (Salman Khan) ने कमेंट करते हुए कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत की जगह शादी को चुना था. हालांकि, अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के इस कमेंट का जवाब दिया है.
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा हुई अरेस्ट तो भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा-बेटी इन्हीं से बचाओ
सलमान खान (Salman Khan) के कमेंट के बाद हर कोई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के रिएक्शन का इंतजार कर रहा था. हाल ही में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भाईजान की बात का जवाब देते हुए कहा, "मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगी कि अगर इस पर कोई रिएक्शन जरूरी था तो आप इसे पा चुके हैं. सलमान खान कमाल के हैं. मैंने हमेशा उनकी प्रशंसा की है. वह मेरे और निक के रिसेप्शन पर भी आए थे, हमारे घर गए थे और मैं उनकी बहन अर्पिता खान के काफी क्लोज भी हूं. इसलिए, उनके साथ मुझे कोई समस्या नहीं है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सपना चौधरी ने इस शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, Video हुआ वायरल
बता दें सलमान खान (Salman Khan) ने 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि कैटरीना कैफ से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था. उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले ही हमें अपनी शादी की जानकारी दे दी थी. वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) की तो मूवी ने रिलीज से पहले ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था. इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
देखें Video-
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं