- जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी
- प्रियंका चोपड़ा ने जायरा वसीम के निर्णय पर दिया जबरदस्त रिएक्शन
- प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम 'द स्काइ इज पिंक' में आएंगे नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बीते 29 जून को अपने एक ट्वीट से सबको हैरान कर दिया था. इस ट्वीट के जरिए जायरा वसीम ने यह बताया था कि अब वह बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं. अपने ट्वीट में जायरा वसीम ने बताया था कि उनका एक्टिंग करियर उनके और धर्म के बीच में आ रहा है, जिससे अब वह एक्टिंग करियर को अलविदा कह रही हैं. जायरा वसीम के इस निर्णय पर जहां कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया था तो वहीं कई लोगों ने उनका विरोध किया था. हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपना रिएक्शन दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में जायरा वसीम के निर्णय पर चुप्पी तोड़ी है.
अक्षय कुमार की फिल्म Housefull 4 को बॉलीवुड एक्टर ने बताया सिरदर्द, कहा-यह तो पूरी तरह से...
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' के प्रमोशन में लगी हैं. फिल्म के संबंध में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह जायरा वसीम (Zaira Wasim) के बॉलीवुड छोड़ने के निर्णय पर क्या सोचती हैं? इस पर देसी गर्ल ने जवाब देते हुए कहा, "यह व्यक्तिगत रूचि है. हम कौन होते हैं लोगों को आदेश देने वाले कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? वह लाजवाब एक्ट्रेस है, जिसने काफी अच्छा काम किया है. हम उसके भविष्य की कामना करते हैं." प्रियंका चोपड़ा ने जायरा वसीम के बारे में बताते हुए आगे कहा, "मैंने उनसे कई बार बात की है, लेकिन फिल्मी करियर को छोड़ने के बारे में कभी बात नहीं की. यह मेरा काम नहीं है. वह एक अच्छी कलाकार है और इस बार उसका समय था."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
खेसारी लाल यादव ने स्टेज पर यूं मचाया धमाल, डांस Video हुआ वायरल
अपने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जायरा वसीम (Zaira Wasim) के निर्णय का सादगी से जवाब दिया. बता दें कि जायरा वसीम की अपकमिंग फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म होगी. इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की बेटी आयशा का किरदार निभाएंगी. प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर नजर आएगी. कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म का टोरंटो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था.
देखें Video-
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं