विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

शाहरुख खान के बाद दिलीप कुमार का हालचाल लेने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें Photos

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्विटर अकाउंट पर सोमवार शाम एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके माथे को चूमती दिख रही हैं.

शाहरुख खान के बाद दिलीप कुमार का हालचाल लेने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें Photos
दिलीप कुमार और सायरा बानो से मिलीं प्रियंका चोपड़ा.
  • दिलीप कुमार और सायरा बानो से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
  • दिलीप कुमार के माथे को चूमती दिखीं प्रियंका
  • किडनी संबंधी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे दिलीप कुमार
मुंबई: 94 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहे थे. इसी से चलते उन्हें अगस्त की शुरुआत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिलहाल दिलीप साहब घर पर आराम कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले शाहरुख खान दिलीप कुमार का हालचाल लेने उनके घर गए थे, अब सोमवार को प्रियंका चोपड़ा उनके खैर-खबर लेने पहुंचीं. 

ये भी पढ़ें: लाल सुर्ख साड़ी में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

दिलीप कुमार के ट्विटर पेज पर दो तस्वीरें साझा की गई हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ वक्त बिताती दिख रही हैं. एक खास तस्वीर में पीसी उनके माथे को चूमती नजर आ रही हैं. कैप्शन में लिखा है, "प्रियंका चोपड़ा ने साब और सायरा बाजी के साथ शाम गुजारी. साब की तबीयत अब बेहतर है." इसे री-ट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "आप दोनों से मिलकर बहुत खुशी हुई. थैंकयू और साब की तबीयत में सुधार देख खुशी हुई." तस्वीरों में प्रियंका नीले रंग के सलवार सूट में दिख रही हैं, दिलीप नीले रंग की कमीज और मटमैले रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं, जबकि सायरा सफेद रंग के सूट में हैं.इससे पहले 15 अगस्त को शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से मुलाकात की थी.    

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Dilip Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com