विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

सोनू निगम के विवाद में अब फंसी अमेरिका में बैठी प्रियंका चोपड़ा

सोनू निगम के विवाद में अब फंसी अमेरिका में बैठी प्रियंका चोपड़ा
  • सोनू निगम के विवाद में अब प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल
  • प्रियंका ने भोपाल में की थी अजान की तारीफ
  • ट्विटर पर लोगों ने सोनू निगम के ट्वीट के लिए सोनू सूद को किया ट्रोल
नई दिल्‍ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं और अगले ही हफ्ते भारत वापिस आ रही हैं. प्रियंका अपनी अमेरिकल टीवी सीरीज और पहली हॉलीवुड फिल्‍म में प्रियंका काफी व्‍यस्‍त थीं और अब इंडिया वापिस आ रही हैं. लेकिन अमेरिका में अपनी पैकिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा को यह पता ही नहीं होगा कि भारत में सालों पहले दिए उनके एक बयान को एक विवाद से जोड़ा जा रहा है. दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वह भोपाल में रिपोटरों से बात करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो क्लिप उस समय का है जब प्रियंका भोपाल में फिल्‍म 'गंगाजल' की शूटिंग कर रही थीं. प्रियंका के इस वीडियो को सोनू निगम द्वारा 'अजान' के लिए लाउडस्‍पीकर के इस्‍तेमाल पर किए गए ट्वीट के विवाद से जोड़ा जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में प्रियंका अजान से मिलने वाली शांति की बात कर रही हैं.

इस वीडियो में प्रियंका भोपाल में बिताए अपने समय के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. प्रियंका कहती हैं कि उन्‍हें भोपाल की शाम बहुत पसंद है क्‍योंकि शाम को चारों तरफ से अजान की आवाज आती है. प्रियंका का यह वीडिया सोशल मीडिया और वॉट्स ऐप पर काफी फैलाया जा रहा है और इसे सोनू निगम के ट्वीट के उल्‍ट दिखाया जा रहा है.



बता दें कि सोनू निगम से शुरू हुए इस दूसरे विवाद में प्रियंका चोपड़ा दूसरी बॉलीवुड एक्‍टर हैं जो इस विवाद में खींची गई हैं. इससे पहले सोनू निगम से नाम के कंफ्यूजन के चलते एक्‍टर सोनू सूद को भी इस विवाद में खींच लिया गया था.

सोमवार की सुबह 'सोनू' निगम ने ट्वीट कर अजान की वजह से रोज अपनी नींद खराब होने की शिकायत की. धर्म को लेकर किए गए सोनू के इस ट्वीट के लिए लोगों ने उन्‍हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन ट्विटर पर लोगों ने सोनू निगम के बजाए सोनू सूद को ट्रोल करना शुरू कर दिया. सोनू निगम के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी फिल्‍मों को बायकॉट करने का निर्णय लिया लेकिन इस अभियान में आचानक सोनू निगम की जगह सोनू सूद फंस गए.
 

सोनू निगम को अपने इन ट्वीट्स के चलते मुस्लिम विरोधी माना जा रहा है लेकिन मंगलवार रात ट्वीट करते हुए सोनू निगम ने कहा है कि उन्‍होंने 'मुस्लिम विरोधी' कोई बात नहीं कही है. सोनू निगम ने अपने अपने ट्वीट में मस्जिद में लाउड स्‍पीकर के इस्‍तेमाल पर टिप्‍पणी की थी. सोनू ने अपने नए ट्वीट में कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे तो वह माफी मांगने को भी तैयार हैं. मंगलवार रात सोनू निगम ने ट्वीट किया, 'प्रिय लोगों, जो भी यह प्रचारित कर रहा है कि मेरे ट्वीट्स मुस्लिम विरोधी हैं वह एक भी जगह ऐसी बता दें जहां मैंने ऐसा किया है, मैं माफी मांग लूंगा.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Priyanka Chopra, Sonu Nigam Tweets, Sonu Nigam Azaan Teets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com