विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

ब्लैक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन 'बेटे' संग खेला डांडिया, वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में डांडिया नाइट में पहुंचीं, डांडिया खेलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ब्लैक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन 'बेटे' संग खेला डांडिया, वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का डांडिया खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा ने जमकर किया डांडिया
  • रोहित सराफ के साथ वायरल हो रहा है वीडियो
  • फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची थीं प्रियंका
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काइ इज पिंक (The Sky Is Pink)' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद की डांडिया नाइट में पहुंचीं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर और 'द स्काइ इज पिंक' में उनके बेटे का किरदार निभा रहे रोहित सराफ भी मौजूद थे. डांडिया नाइट (Dandiya Night) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज में रोहित सराफ (Rohit Saraf) के साथ डांडिया खेलती नजर आ रही हैं.

Bigg Boss 13: असीम रियाज बोले मैं 'जम्मू-कश्मीर' से हूं तो घर में यूं मचा हंगामा, शुरू हो गया झगड़ा

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देसी अवतार से फैन्स को दीवाना बना रही है. शो के दौरान का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के सूट और प्लाजो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Bigg Boss 13: असीम रियाज बोले मैं 'जम्मू-कश्मीर' से हूं तो घर में यूं मचा हंगामा, शुरू हो गया झगड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने के सेट पर भी पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ 'डोला रे' गाने पर डांस भी किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के साथ एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) भी नजर आएंगी. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Video Viral, Priyanka Chopra Dandiya Video, Dandiya Night, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com