विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2021

निक जोनस से शादी के पहले प्रियंका चोपड़ा की इन सितारों के साथ उड़ी थीं अफेयर की खबरें

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्हें पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं.

निक जोनस से शादी के पहले प्रियंका चोपड़ा की इन सितारों के साथ उड़ी थीं अफेयर की खबरें
प्रियंका चोपड़ा सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 39वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है. अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय से उन्होंने आज इस मुकाम को हासिल किया है. प्रियंका आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में 18 साल की कम उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है. जिसके बाद साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमीजन' से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद साल 2003 में सनी देओल के साथ फिल्म ‘द-हीरो' और इसी साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अंदाज' मे काम किया था.

प्रियंका चोपड़ा तब लाइमलाइट में आईं जब उन्होंने 2004 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ऐतराज' मे काम किया. इस फिल्म में वो एक नेगेटिव किरदार में थीं. इसके पहले भी वो प्लान, किस्मत और असंभव जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं लेकिन ऐतराज ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दी. इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था. वहीं उनके अब तक के करियर में शादी के पहले उनका नाम कई सितारों के साथ भी जोड़ा गया था. इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे. फिल्म 'अंदाज' और 'ऐतराज' के दौरान प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बीच नजदीकियों की खबरें थीं

वहीं. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की अफेयर की बातें होने लगी थीं. खबरें थीं फिल्म 'डॉन' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए थे लेकिन गौरी खान ने इस बात को नकारते हुए साफ किया था की ऐसा कुछ नहीं हैं. इसी के साथ प्रियंका का नाम शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ भी जोड़ गया.
  

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग लंदन में कर रही हैं. प्रियंक को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में देखा गया था. साथ ही उनका प्रोडक्शन हाउस भी है. जिसका नाम 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स' है. इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyank Chopra, Priyanka And Nick, Priyanka Chopra Birthday, Priyanka Chopra Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com