विज्ञापन
This Article is From May 13, 2023

छोटी बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने कपूरथला हाउस पहुंची प्रियंका चोपड़ा, Pics हुईं वायरल

दिल्ली के कपूरथला हाउस में एंट्री करते हुए प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. वेन्यू पर अपनी गाड़ी से एंट्री लेते हुए देसी गर्ल की फोटोज वायरल हो रही हैं.

परिणीति-राघव की सगाई अटेंड करने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के युवा नेता राघव चड्ढा कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे. आखिरकार आज दोनों की सगाई होनी है. आज दोनों दिल्ली में दोस्तों और फैमिली के बीच सगाई करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी. खबरों की मानें तो साल के अंत तक कपल शादी के बंधन में बंध सकता है. छोटी बहन की सगाई अटेंड करने के लिए देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से इंडिया आ गई हैं.

दिल्ली के कपूरथला हाउस में एंट्री करते हुए प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. वेन्यू पर अपनी गाड़ी से एंट्री लेते हुए देसी गर्ल की फोटोज वायरल हो रही हैं. वहीं बात करें गेस्ट लिस्ट की तो गेस्ट लिस्ट में परिणीति की करीबी सानिया मिर्जा, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल हैं. थोड़ी देर पहले सगाई के वेन्यू से एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में मेहमानों के मोबाइल फोन प्लास्टिक की थैलियों में रखे दिखाई दिए थे. यानी वीडियो से साफ है कि कपल की सगाई में सख्त सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है. परिणीति ने अपनी सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को चुना है.

d0uv089g

uvgk329

hheamnj8

urq1o0r8

गौरतलब है कि परिणीति और राघव उस वक्त चर्चा में आए जब कपल को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया था. इसके बाद दोनों कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट हुए, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में होने की खबर गर्म होने लगी. इतना ही नहीं, दोनों पंजाब किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियन्स 2023 का मैच भी साथ देखने पहुंचे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स से साथ पढ़े हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Parineeti Raghav Engagement, Kapurthala House, Priyanka Chopra In Parineeti Raghav Engagement, Parineeti Raghav Engagement Updates, Parineeti Raghav Engagement Venue, Parineeti Raghav Engagement Gueslist, Parineeti Raghav News, Parineeti Raghav Engagement Pics, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Photos, Parineeti Raghav Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com