विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

प्रियंका चोपड़ा ने नीले कोट-पैंट में भारत में मारी एंट्री, VIP नहीं रेगुलर गेट से आईं बाहर- देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रियंका चोपड़ा ने नीले कोट-पैंट में भारत में मारी एंट्री, VIP नहीं रेगुलर गेट से आईं बाहर- देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का वीडियो वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल
  • नीले कोट-पैंट में एयरपोर्ट पर आईं नजर
  • वीआईपी नहीं रेगुलर गेट से आईं बाहर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एयरपोर्ट से बाहर आती दिख रही हैं. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा ने वीआईपी गेट से नहीं बल्कि रेगुलर गेट से बाहर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने नीले कलर का कोट-पैंट पहना हुआ था और वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. इस वीडियो पर उनके फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. वुम्पला ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Airport Video) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

कपिल शर्मा के शो में सलमान खान का खुलासा, स्टेज पर डांस के दौरान खुल गई थी लुंगी और फिर...देखें Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने निक जोनास के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों फेस मास्क लगाए हुए दिखे थे बताया था कि डेट नाइट के लिए तैयार हो रहे हैं. उनका वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक और खबर भी सामने आई थी. अमेजन स्टूडियो ने ऐलान किया है कि प्रियंका चोपड़ा और 'बॉडीगार्ड' फेम एक्टर रिचर्ड मैडन 'सिटाडेल (Citadel)' में नजर आएंगे. इस ग्लोबल सीरीज को रूसो ब्रदर्स पेश कर रहे हैं. मैडन और प्रियंका चोपड़ा इसके यूएस एडिशन में नजर आएंगे.

शेफाली जरीवाला के पति पराग का खुलासा, 'आसिम के लिए हिमांशी खुराना मंगेतर से हो गईं अलग'

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजल के लिए प्रसारित हुई. 'क्वांटिको' में आने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय एक्टर बनीं जिन्होंने अमेरिकी सीरीज में लीड रोल किया, इसी रोल की वजह से उन्हें 2016 में पीपल्स चॉयस अवॉर्ड से भी नवाजा गया. 2016 में प्रियंका चोपड़ा टाइम मैग्जीन के कवर पर आई थीं, और वह 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली की लिस्ट में शामिल थीं. 2018 में उन्हें फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की फेहरिस्त में भी शामिल किया गया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Airport Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com