विज्ञापन

जल्द शादी करने जा रहे हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन! अंकल के दावे से मचा हंगामा

यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की चर्चा हुई हो. इससे पहले भी कई बार अनिरुद्ध और काव्या मारन को लेकर डेटिंग अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं.

जल्द शादी करने जा रहे हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन! अंकल के दावे से मचा हंगामा
जल्द शादी करने जा रहे हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
नई दिल्ली:

इन दिनों एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया में एक ऐसी अनसुनी लव स्टोरी की चर्चा तेज हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस दौरान दावा किया जा रहा है कि तमिल सिनेमा के हिट मशीन म्यूजिसियन अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस खबर ने फैंस के बीच नया उत्साह पैदा कर दिया है. हालांकि सच्चाई क्या है, यह अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

अंकल के बयान से शुरू हुआ सिलसिला

ये पूरा मामला तब गर्माया, जब अनिरुद्ध रविचंदर के अंकल और एक्टर वाई. जी. महेंद्र ने एक इंटरव्यू में बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी तय हो चुकी है. उन्होंने यहां तक कहा कि यह बहुत बड़ी शादी होगी और वह पहले से ही अनिरुद्ध को शुभकामनाएं दे चुके हैं.

यह भी पढ़े - Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और फैंस के बीच चर्चा का नया ट्रेंड बन गई. हालांकि, इतनी बड़ी चर्चा के बावजूद अभी तक न तो अनिरुद्ध रविचंदर और न ही काव्या मारन की तरफ से इस शादी पर कोई बयान आया है. 

मैच के दौरान अपने रिएक्शंस से दिल जीत लेती हैं काव्य 

काव्या मारन साउथ के एक बड़ी बिजनेस फैमिली से आती हैं.  काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन हैं. वह भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप्स में से एक सन ग्रुप (Sun Group) के फाउंडर और चेयरमैन हैं. जबकि काव्या सफल बिजनेसवीमेन के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन भी हैं. आईपीएल के दौरान उनकी मौजूदगी अक्सर कैमरों का ध्यान खींचती है. उनकी सादगी और मजबूत बिजनेस पहचान के चलते वह पहले से ही पब्लिक फिगर हैं.

यह भी पढ़े - The Family Man 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, खत्म होने वाला है लंबा इंतजार! मेकर्स ने बता दिया कब तक लौटेंगे श्रीकांत तिवारी

पहले भी उड़ चुकी हैं डेटिंग की अफवाहें 

यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की चर्चा हुई हो. इससे पहले भी कई बार अनिरुद्ध और काव्या मारन को लेकर डेटिंग अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं. हालांकि हर बार अनिरुद्ध रविचंदर ने इन खबरों को खारिज किया है और अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी बनाए रखी है. लेकिन जैसे ही यह दावा सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स, रिएक्शन और फैन थ्योरी की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स इसे ड्रीम कपल बता रहे हैं तो कुछ इसे महज अफवाह मान रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Kavya Maran, Anirudh Ravichander And Kavya Maran, Anirudh Ravichander Girlfriend, Anirudh Ravichander Kaviya Maran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com