विज्ञापन

Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी

लीना चंदावरकर ने बताया, "पहली मुलाकात के दौरान किशोर कुमार ने मुझसे कहा था कि वह मुझे अपनी एक फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं. बातचीत सामान्य तरीके से चल रही थी. इसी दौरान किशोर कुमार ने अचानक मुझसे पूछा कि क्या वह भविष्य में शादी करना चाहेंगी.

Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी
पहली मुलाकात में किशोर कुमार ने एक्ट्रेस को कर दिया था शादी के लिए प्रपोज
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार की निजी जिंदगी काफी दिलचस्प रही. हाल ही में उनकी पत्नी और वरिष्ठ अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने उनकी एक पुरानी याद साझा की.उन्होंने बताया कि जब उनकी पहली बार किशोर कुमार से मुलाकात हुई थी, तभी उन्होंने अचानक शादी का प्रस्ताव रख दिया था. हालांकि उस समय लीना ने मजाकिया अंदाज में उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. यह पूरा किस्सा उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के स्टेज पर सुनाया, जहां वह अपने बेटे सुमित कुमार के साथ पहुंची थीं. शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने लीना चंदावरकर से पूछा कि क्या यह सच है कि किशोर कुमार ने पहली ही मुलाकात में उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था और उन्होंने उस प्रस्ताव को मना कर दिया था. इस सवाल पर लीना मुस्कुराईं और बोलीं कि हां, यह बात बिल्कुल सच है, और वह आज भी उस पल को याद करती हैं.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, खत्म होने वाला है लंबा इंतजार! मेकर्स ने बता दिया कब तक लौटेंगे श्रीकांत तिवारी

पहली मुलाकात में किशोर कुमार ने किया था प्रपोज 

लीना ने बताया, "पहली मुलाकात के दौरान किशोर कुमार ने मुझसे कहा था कि वह मुझे अपनी एक फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं. बातचीत सामान्य तरीके से चल रही थी. इसी दौरान किशोर कुमार ने अचानक मुझसे पूछा कि क्या वह भविष्य में शादी करना चाहेंगी. इस पर मैंने जवाब दिया कि हां, अगर सही समय और सही व्यक्ति मिलेगा तो जरूर शादी करुंगी. इतना सुनते ही किशोर कुमार ने बिना किसी झिझक के हंसते हुए कहा, 'तो मेरा प्रस्ताव सबसे पहले समझिए.'

उन्होंने आगे कहा, ''यह बात सुनकर मैं चौंक गईं. मैंने कहा- 'नहीं-नहीं, क्या आप हर उस अभिनेत्री से शादी कर लेते हैं, जिसके साथ फिल्म करते हैं?' लीना ने कहा, ''किशोर कुमार पहले ही अभिनेत्री मधुबाला और बाद में योगिता बाली से शादी कर चुके थे. ऐसे में मुझे हैरानी इस बात की हुई कि वह सिर्फ फिल्म का ऑफर देने आए थे, तो अचानक शादी की बात क्यों करने लगे.'' लीना ने आगे कहा, ''मेरी बात सुनकर किशोर कुमार बिल्कुल भी नाराज नहीं हुए. उन्होंने कहा, 'अच्छा बाबा, ठीक है... शादी का प्रस्ताव कैंसिल कर देते हैं.' वह हर बात को हंसी-मजाक में बदल देते थे.''

बातचीत के दौरान लीना ने बताया, "एक दिन किशोर कुमार के ड्राइवर अब्दुल मेरे घर आए और कहा कि किशोर कुमार मुझसे फोन पर बात करना चाहते हैं. इसके बाद मैं उनके बंगले पहुंची. वहां उन्होंने मुझे कई फिल्मों की कहानियां सुनाईं और फिर 'प्यार अजनबी है' नाम की फिल्म के बारे में बताया. उस समय मैं अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. ऐसे समय में किशोर कुमार से मुलाकात ने जिंदगी को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा दी."

यह भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के तलाक पर राखी को नहीं यकीन, एक्ट्रेस को बताया 'झूठी'

उन्होंने बताया कि किशोर कुमार हर परिस्थिति में माहौल को हल्का कर देते थे. उनकी बातें और उनका व्यवहार लोगों के दिल में आसानी से जगह बना लेता था.किशोर कुमार की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 1951 में गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी. इस शादी से उनके बेटे अमित कुमार का जन्म हुआ. बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 1960 में उन्होंने अभिनेत्री मधुबाला से शादी की. मधुबाला लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और किशोर कुमार उनके आखिरी समय तक उनके साथ खड़े रहे. साल 1969 में मधुबाला का निधन हो गया.

मधुबाला के निधन के कई साल बाद किशोर कुमार ने वर्ष 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और करीब दो साल बाद दोनों अलग हो गए. इसके बाद वर्ष 1980 में किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर से विवाह किया. दोनों ने जीवन के अंतिम समय तक एक-दूसरे का साथ निभाया. इस शादी से उनके बेटे सुमित कुमार का जन्म हुआ.

25 साल की उम्र में हो गई थीं विधवा 

एक्ट्रेस लीना चंदावरकर मात्र 25 साल की उम्र में ही विधवा हो गई थीं. शादी के महज 11 दिन बाद ही उनके पति का निधन हो गया. उनकी शादी राजनैतिक फैमिली से तालुल्क रखने वाले सिद्धार्थ बंडोडकर से (1975) हुई थी. सिद्धार्थ को गलती से गोली लग गई थी. कुछ समय इलाज चला लेकिन सिद्धार्थ की मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने 1980 में 20 साल बड़े सिंगर किशोर कुमार से शादी की थी. हालांकि, उनकी फैमिली इस शादी के खिलाफ थी,

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Kishore Kumar Leena Chandavarkar, Leena Chandavarkar Actress, Leena Chandavarkar Affair, Leena Chandavarkar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com