Suniel Shetty On Bollywood Film Business: बीते दिनों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी 3' का आखिरकाल ऐलान हो गया है, जिसकी एक तस्वीर भी शेयर की गई थी. वहीं फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हुए थे. इसी बीच सुनील शेट्टी ने लिंक्डइन पर इस फिल्म की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के फिल्म बिजनेस पर कुछ बातें कही है. वहीं फैंस उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग का ऐलान करते हुए लिखा, "तो हेरा फेरी 3 आखिरकार हो रही है! परेशजी और अक्की के साथ सेट पर वापस आने के लिए तत्पर हूं. सभी अच्छी चीजों की तरह, इसमें भी कुछ समय लगा, लेकिन आखिरकार इस सवाल का जवाब मिलना राहत की बात है!"
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुनील शेट्टी ने फिल्म बिजनेस पर बात करते हुए लिखा, फिल्में हमारी संस्कृति का बड़ा हिस्सा हैं, और फिर भी बहुत से लोग यह नहीं समझते हैं कि फिल्म बनाने में क्या जाता है. क्रिएटिव चुनौतियों के अलावा, बिजनेस मॉडल और फिल्म बिजनेस की जरूरतें इसे किसी अन्य की तरह ही चुनौतीपूर्ण बनाती हैं. किसी भी व्यवसाय के सफल होने के लिए कई फैक्ट हैं - एक अच्छा विचार, पूरी मार्केट रिसर्च, एक सॉलिड बिजनेस प्लान , एक अच्छी टीम, सही समय पर मनी और एक मजबूत वितरण नेटवर्क. फिल्म बिजनेस बहुत अलग नहीं है. यहां फिल्म व्यवसाय की संपूर्णता को समझाने के लिए इसे सरल बनाना होगा. लेकिन मान लीजिए कि एक अच्छी स्क्रिप्ट, एक्टर्स और एक निर्देशक का होना एक शुरुआती प्वॉइंट है.
इसके अलावा उन्होंने बॉक्स ऑफिस को लेकर कहा कि "एक बार एक फिल्म बन जाने के बाद, एक स्टूडियो आमतौर पर या तो एक डिस्ट्रीब्यूटर, डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार बेचता है या एक कमीशन के आधार पर नियुक्त करता है, जो तब थिएटर मालिकों से स्क्रीन हासिल करने, शर्तों पर बातचीत करने और सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करने के लिए जिम्मेदार होता है.
बॉक्स ऑफिस और फिल्म बनने की पूरी जानकारी देते हुए एक्टर ने आखिर में लिखा, "33 साल और 125 फिल्मों के बाद मुझे यह अब तक सब पता नहीं चला है, लेकिन मैं इसमें बेहतर मेहनत करता रहूंगा."
बता दें, हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के किरदार आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. बाबू राव, राजू का किरदार सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस का एंटरटेनमेंट करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं