विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

प्रिया प्रकाश वारियर बारिश में भीगती आईं नजर, फिर पलटकर यूं मारी आंख- देखें Video

Priya Prakash Varrier Video: प्रिया प्रकाश वारियर का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब धमाल मचा रहा है.  

Also Read in
प्रिया प्रकाश वारियर बारिश में भीगती आईं नजर, फिर पलटकर यूं मारी आंख- देखें Video
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने मचाई धूम
  • प्रिया प्रकाश वारियर बारिश में भीगते आईं नजर
  • फिर पलटकर यूं मारी आंख
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अपने एक्सप्रेशंस से सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब धूम मचा रहा है.  फिल्म 'ओरू अदार लव' की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Video) ने इस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस देखते ही बन रहे हैं. बीते साल उन्होंने अनोखे अंदाज में 'आंख मारकर' कोहराम मचा दिया था. वायरल हो रहे उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

दिवाली पर अयोध्या में जले 5 लाख दीये, तो बॉलीवुड राइटर ने कहा- फिर भी अंधेरा...

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बारिश में भीग रही हैं फिर अपने यूनिक स्टाइल में आंख मार रही हैं. उनके इस वीडियो को करीब 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने को सिलसिला लगातार जारी है. मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने पिछले साल अपने वीडियो और एक्सप्रेशंस से सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था.  वीडियो के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर अपनी फोटो की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. 

सपना चौधरी ने पिंक सूट में किया ऐसा डांस, झूम उठे फैन्स, Video ने उड़ाया गरदा

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम  एकाउंट के जरिए कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही थीं. इन फोटोज में प्रिया प्रकाश वारियर के लुक के साथ ही उनकी स्माइल भी काफी प्यारी लग रही थी. बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी. वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि अब उनके इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ओरू अदार लव में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Video, Priya Prakash Varrier Viral Video, Priya Prakash Varrier Wink, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com