विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

प्रिया प्रकाश वारियर ने बीच समंदर लगाई डुबकी, विंक गर्ल की अदाओं के दीवाने हुए फैन्स...अंदर देखें PHOTO

प्रिया प्रकाश ने मंडे ब्लूज को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में प्रिया समुंदर में लुत्फ उठाती दिख रही हैं.

प्रिया प्रकाश वारियर ने बीच समंदर लगाई डुबकी, विंक गर्ल की अदाओं के दीवाने हुए फैन्स...अंदर देखें PHOTO
प्रिया प्रकाश की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में विंक गर्ल के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनकी बोलती सी आंखें अपने कई वीडियोज के जरिए मशहूर हो चुकी हैं. प्रिया प्रकाश ने मंडे ब्लूज को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में प्रिया समुंदर में लुत्फ उठाती दिख रही हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों वो मालदीव में छुट्टियों पर गई थी और ये फोटो वहीं की है.

प्रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर मालदीव की इस फोटो के साथ कैप्शन दिया है- मंडे ब्लूज एनीवन. नीले रंग के स्विमसूट में वो शानदार दिख रही हैं. पीछे नीला समंदर और नीला आसमान गजब का सीन क्रिएट ककर रहे हैं. महज एक घंटे पहले पोस्ट की गई ये फोटो बेहद पसंद की जा रही है और एक घंटे में इसे साठ हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. आपको बता दें कि प्रिया भले ही बॉलीवुड में नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने लाखों फैंस से जुड़ी रहती हैं.

2019 में प्रिया की साउथ फिल्म 'ओरु अदार' में उनका एक स्कूल का सीन काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो अपने साथी को आंख मारती दिखती हैं. इसके बाद प्रिया रातों रात मशहूर हो गईं. कहा जा रहा है कि यारियां 2 में प्रिया प्रकाश बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने की संभावना है.
 


प्रिया की इस पोस्ट की बात करें तो स्विमसूट में उनके इस अंदाज को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा है- सुपर डुपर प्रिया मैम. वहीं कई यूजर ने हार्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. प्रिया की आंखों  के तो लाखों दीवाने हैं, उम्मीद की जा रही है कि उनके बॉलीवुड डेब्यू को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Pics, Priya Prakash Varrier Latest Photo, Priya Prakash Varrier Beach Pics, Priya Prakash Varrier In Swimsuit, Priya Prakash Varrier News, Priya Prakash Varrier Insta Handle, Priya Prakash Varrier Movies, Priya Prakash Varrier Bollywood Debut, Priya Prakash Varrier Facts, Priya Prakash Varrier Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com