नवंबर का महीना आ गया है, जिसमें रामायणम् पार्ट 1 रिलीज होने वाली है. लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस महीने केवल रामायणम् ही नहीं ओटीटी पर 31 फिल्में रिलीज हो रही हैं. दरअसल, नवंबर 2026 में भी सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर कई रोमांचक और मनोरंजक फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं, जिनके बारे में आप अगर नहीं जानते हैं तो ये लिस्ट जरुर देख लें, जिसके कारण आपका अपकमिंग वीकेंड रोमांच से भरपूर होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि वह 31 फिल्में और सीरीज कौनसी हैं, जो नवंबर में सिनेमाघरों और ओटीटी पर दस्तक देंगी....
1. रामायणम् पार्ट 1
2026 की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायणम् पार्ट 1 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जिसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल अहम किरदार में नजर आएंगे. इसमें रामायण का सार दिखाया जाएगा.
2. ये प्रेम मोल लिया
दूसरी फिल्म आयुष्मान खुराना, शरवरी, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक की ये प्रेम मोल लिया है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. यह सिनेमाघ 27 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसकी कहानी दो पक्के दोस्तों की है, जिनकी गहरी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती है. हालांकि, एक झूठ की वजह से उनके बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जो उनके रिश्ते और आपसी समझ का इम्तिहान लेती हैं.
3. गनमास्टर G9
इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना की गनमास्टर जी9 भी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी ईश्वर नाम के एक डेयरी किसान की है, जो एक साथ दो जिंदगियां जीता है. एक तरफ वह किसान है, तो दूसरी तरफ 'एजेंट G9'. जब उसके अपने लोग खतरे में पड़ जाते हैं, तो उन्हें बचाने के लिए उसे अपना खतरनाक रूप सामने लाना पड़ता है.
4. पार्टी एनिमल्स
20 नवंबर को पार्टी एनिमल्स नाम की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी कहानी बचपन के दोस्तों की है, जो मुंबई में रात बिताने का फैसला करते हैं. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उनकी जिंदगी में अफरा तफरी मच जाती है. यह फिल्म रवि छाब्रिया ने डायरेक्ट की है. जबकि विराज घेलानी, अर्जुन तंवर, सौंदस मौफाकिर, कमलेश सावंत अहम किरदार में हैं.
5. सीन
सूर्या, नस्लेन, नजरिया नाजिम फहाद, आनंदराज, लाल की सीन का निर्देशन जितु माधवन ने किया है, जो 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी इनबराज की है, जो एक बागी अफसर है. उसे एक अनसुलझे केस को फिर से खोलने के लिए मजबूर किया जाता है और उसके साथ एक ऐसी टीम होती है, जो पूरी तरह से बेतरतीब और अप्रत्याशित है.
6. मूकुथी अम्मन 2
6 नवंबर को सीन से टकराने सिनेमाघरों में मूकुथी अम्मन 2 रिलीज होगी, जिसमें नयनतारा, रेजिना कैसेंड्रा, दुनिया विजय, उर्वशी, योगी बाबू नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुंदर सी ने किया है.
7. भोगी
12 नवंबर को सिनेमाघरों में भोगी रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी कम्मारी गंगा की है, जो 'बोग्गुला गुट्टा' नाम के एक काल्पनिक गांव में रहने वाला एक साधारण लोहार है. इस गांव में ताकतवर जमींदार आम लोगों पर अत्याचार करते हैं. जब जमींदार गंगा को उठा ले जाते हैं, तो वह इस दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हो जाता है और अपने गांव की मदद करता है.
8. ENE रिपीट
विश्वक सेन, अभिनव गोमातम, वेंकटेश ककुमानु, श्रीनाथ मगांती की ईएनई रिपीट का निर्देशन तरुण भास्कर धास्यम ने किया है, जो 19 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
9. OM चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड
धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला की फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है. कहानी 20 लकड़हारों की है, जो लाल चंदन की अवैध तस्करी के दौरान एक रहस्यमयी जंगल में फंस जाते हैं. इस तस्करी के पीछे के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए, ऑफिसर नित्या रेड्डी 'ऑपरेशन OM' की कमान संभालती हैं.
10. आकाशमलो ओका तारा
20 नवंबर को दुल्कर सलमान, सात्विका वीरवल्ली, श्रुति हासन, रूहानी शर्मा, स्वासिका की आकाशमलो ओका तारा भी रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन पवन सादिनेनी ने किया है.
11. मैसा
रश्मिका मंदाना की मचअवेटेड फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी, जिसमें समुथिरकानी, ईश्वरी राव, प्रवीण डचारम भी नजर आएंगे. जबकि निर्देशन रविंद्र पुल्ले ने किया है.
12. सत्यवान सावित्री
20 नवंबर को ही मैसा से टकराने कीर्ति सुरेश, मिस्स्किन, चारुकेश एम, बाला सरवनन, शिल्पा मंजूनाथ, दीपा शंकर की सत्यवान सावित्री रिलीज होगी, जिसका निर्देशन प्रवीण एस. विजय ने किया है.
13. कॉस्मिक सैमसन
सिनेमाघरों में 27 नवंबर को संदीप प्रदीप, मिया जॉर्ज, मुकेश, अल्फोंस पुथरेन, अल्थाफ सलीम की कॉस्मिक सैमसन रिलीज होगी, जिसका निर्देशन अभिजीत जोसेफ ने किया है.
14. बैचलर पार्टी डी'यूक्स (Bachelor Party D'eux)
कलाकार: नस्लेन, कुंचाको बोबन, सौबिन शाहिर, शराफ यू दीन, श्रीनाथ भासी, टोविनो थॉमस, शाइन टॉम चाको
निर्देशक: अमल नीराद
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज: 19 नवंबर, 2026
15. गॉडजिला माइनस जीरो
कलाकार: र्युनोसुके कामिकी, मिनामी हमाबे, हिदेताका योशियोका, युकी यामादा
निर्देशक: ताकाशी यामाजाकी
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026 (संभावित)
16. अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस
कलाकार: डेनिस क्वैड, मिलो वेंटिमिग्लिया, ब्रुक लीना जॉनसन, थॉमस हेडन चर्च (आवाज़)
निर्देशक: कैथरीन मिचॉन
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 4 नवंबर, 2026
17. द कैट इन द हैट
कलाकार: बिल हैडर, मैट बेरी, क्विंटा ब्रनसन, जोचिटल गोमेज, जियानकार्लो एस्पोसिटो, अमेरिका फेरेरा
निर्देशक: एरिका रिविनोजा, एलेसेंड्रो कार्लोनी
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 6 नवंबर, 2026
18. आई प्ले रॉकी
कलाकार: एंथनी इपोलिटो, अन्नासोफिया रॉब, मैट डिलन, पीजे बायरन, टोबी केबेल
निर्देशक: पीटर फैरेली
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट : 20 नवंबर, 2026
19. एबेनेजर
कलाकार: जॉनी डेप, रूपर्ट ग्रिंट, एंड्रिया राइसबोरो, सैम क्लैफ्लिन, डेजी रिडले, इयान मैककेलेन
निर्देशक: टी वेस्ट
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 13 नवंबर, 2026
20. गार्डिंग स्टार्स
कलाकार: लेटन मीस्टर, जेरेड पैडालेकी, एंडी मैकडॉवेल, वॉकर हेस, नूह लालोंडे
निर्देशक: एलिज़ाबेथ एलेन रोसेनबाम
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 18 नवंबर, 2026
21. हेक्स्ड
कलाकार: हेली स्टेनफेल्ड, रशीदा जोन्स, जोडी फोस्टर, वॉल्टन गोगिन्स, ट्रेसी उलमैन
निर्देशक: फॉन वीरासुंथोर्न, जेसन हैंड
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 27 नवंबर, 2026
22. फॉकर-इन-लॉ
कलाकार: रॉबर्ट डी नीरो, बेन स्टिलर, ओवेन विल्सन, एरियाना ग्रांडे
निर्देशक: जॉन हैम्बर्ग
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 25 नवंबर, 2026
23. 'हाउ टू रॉब अ बैंक' (How to Rob a Bank)
कलाकार: निकोलस हॉल्ट, जो क्रावित्ज, अन्ना सॉ
निर्देशक: डेविड लीच
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट : 13 नवंबर, 2026
24. घोस्ट सोल्जर (Ghost Soldier)
कलाकार: जिम कैविजेल, ओलिविया थर्ल्बी, ब्यू नैप
निर्देशक: विलियम यूबैंक
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 11 नवंबर, 2026
25. द हंगर गेम्स: सनराइज़ ऑन द रीपिंग (The Hunger Games: Sunrise on the Reaping)
कलाकार: जोसेफ जाडा, जेसी प्लेमन्स, राल्फ फिएन्स, ग्लेन क्लोज़, कीरन कल्किन, एले फैनिंग, मैककेना ग्रेस, माया हॉक, जेनिफर लॉरेंस, जोश हचरसन, वुडी हैरेलसन
निर्देशक: फ्रांसिस लॉरेंस
कहां देखें: सिनेमाघरों में
रिलीज डेट: 20 नवंबर, 2026
26. ब्लेड रनर 2099 (Blade Runner 2099)
कलाकार: मिशेल योह, हंटर शेफर, दिमित्री एबोल्ड, लुईस ग्रिबेन
निर्माता: सिल्का लुइसा
कहां देखें: प्राइम वीडियो
स्ट्रीमिंग डेट: 25 नवंबर, 2026
27. बास एक्स मशीना (Bass X Machina)
कलाकार: ब्रायन टायरी हेनरी, ताती गैब्रिएल, जनेल मोने, क्री समर
निर्माता: लेसीन थॉमस
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट : 3 नवंबर, 2026
28. फूल नाइट (Fool Night)
कलाकार: कोकी उचियामा, मिनाको कोटोबुकी, जुन्या एनोकी, आया एंडो
निर्देशक: अत्सुयुकी युकावा
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 26 नवंबर, 2026
29. द ब्लू रोड (The Blue Road)
कलाकार: सोन सुक कू, एइता नागायामा, किम शिन रोक, चोई सुंग यून
निर्देशक: हान जून ही
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 20 नवंबर, 2026
30. पॉसिबल लव (Possible Love)
कलाकार: जियोन डो येओन, सुल क्यूंग गु, ज़ो इन सुंग, चो येओ जियोंग
निर्देशक: ली चांग डोंग
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 6 नवंबर, 2026
31. द रीमैरिड एम्प्रेस (The Remarried Empress)
कलाकार: शिन मिन ए, जू जी हून, ली जोंग सुक, ली से यंग
निर्देशक: चो सु वॉन
कहां देखें: जियोहॉटस्टार (हुलु)
स्ट्रीमिंग डेट: 4 नवंबर, 2026
ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं