प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 5 का ऐलान कर दिया है. 24 जून को ही पंचायत का चौथा सीजन रिलीज हुआ था. इस सीजन को मिक्स रिव्यू मिला था, हालांकि फुलेरा पंचायत में प्रधान का चुनाव हो चुका है और ड्रामा नए मोड़ पर पहुंच चुका है. दिलचस्प यह है कि पंचायत सीजन चार ने लॉन्च के दिन ही 42 से ज्यादा देशों जैसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई में टॉप 10 में जगह बना ली थी. अब इसके पांचवें सीजन के ऐलान के साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.
प्राइम वीडियो ने अपने एक्स एकाउंट पर पंचायत सीजन 5 का ऐलान किया था. इस पर ढेर सारे रिएक्शन आने लगे. इस पोस्ट पर एक कमेंट आया कि और कितना लंबा खींचना है. बस कर दे भाई बोरिंग हो जाएगा. वहीं एक फैन ने लिखा है कि अच्छा है. लेकिन इसे इस बार छठे सीजन के साथ खत्म कर देना. पिछले दो सीजन में प्लॉट बहुत ही कमजोर था. वहीं एक और कमेंट यह है कि सीजन इतना घटिया बनाओ की अब सीजन 5 की कोई वेट ही नहीं करेगा. एक फैन ने लिखा है कि इसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा मत बनाओ. इस तरह इसे लेकर बहुत ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Hi 5 👋 Phulera wapas aane ki taiyyaari shuru kar lijiye#PanchayatOnPrime, New Season, Coming Soon@TheViralFever @StephenPoppins #ChandanKumar @Akshatspyro @uncle_sherry @vijaykoshy @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @malikfeb @chandanroy77 @Sanvikka #DurgeshKumar… pic.twitter.com/59R6Xvj3R1
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 7, 2025
बता दें कि पंचायत का पहला सीजन साल 2018 में आया था. 2023 में पंचायत सीजन 2 आया जिसे कई अवॉर्ड भी मिले. टीवएफ द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है. कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन किया है अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा ने. प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा लीड रोल में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं