विज्ञापन

Preity Zinta Net Worth: 8 साल से फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा की नेटवर्थ, मुंबई से लॉस एंजलिस तक फैला साम्राज्य

प्रीति जिंटा ने पाली हिल फ्लैट बेचकर सही टाइमिंग का फायदा उठाया, इस डील ने उन्हें करोड़ों का शानदार मुनाफा दिलाया और उनका प्रॉपर्टी गेम फिर सुर्खियों में आ गया.

Preity Zinta Net Worth: 8 साल से फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा की नेटवर्थ, मुंबई से लॉस एंजलिस तक फैला साम्राज्य
प्रीति जिंटा की स्मार्ट प्रॉपर्टी चाल, पाली हिल डील से कमाया तगड़ा मुनाफा

कभी अपनी फिल्मों और डिंपल स्माइल से दिल जीतने वाली प्रीति जिंटा अब अपने स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से लोगों को चौंका रही हैं. इस बार वो किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक शानदार प्रॉपर्टी डील को लेकर सुर्खियों में हैं. मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में उनका अपार्टमेंट बेचना सिर्फ एक ट्रांजैक्शन नहीं बल्कि एक सोचा-समझा कदम माना जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस डील ने ना सिर्फ उनके पोर्टफोलियो को स्ट्रांग किया बल्कि ये भी दिखा दिया कि प्रीति सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, पैसों के खेल में भी उतनी ही तेज हैं.

पाली हिल फ्लैट बना गेम चेंजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा ने बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपना अपार्टमेंट करीब 18.2 करोड़ रुपये में बेचा है. ये वही प्रॉपर्टी है जिसे उन्होंने 2023 में करीब 17 करोड़ रुपये में खरीदा था. समय के साथ इसकी कीमत बढ़कर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाने लगी. करीब 1,700 स्क्वायर फीट में फैला ये फ्लैट लग्जरी और लोकेशन दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. इसमें दो कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल थे, जो इसकी वैल्यू को और बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 फंसी कानूनी पेंच में, सुपरहिट गाना बना सिरदर्द, मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप

सही टाइमिंग ने दिलाया फायदा

इस डील की सबसे खास बात इसकी टाइमिंग रही. बिल्डिंग के री-डेवलपमेंट के बाद इस प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ गई और प्रीति ने मौके का पूरा फायदा उठाया. सही समय पर लिया गया ये फैसला उन्हें अच्छा मुनाफा दिला गया. खबरों के मुताबिक, इस डील पर खरीदार ने करीब 1.09 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी है, जो इसकी हाई वैल्यू को दिखाता है.

मुंबई से LA तक फैली लग्जरी लाइफ

प्रीति जिंटा का रियल एस्टेट गेम सिर्फ मुंबई तक ही नहीं है. लॉस एंजेलिस में उनका एक शानदार घर भी है, जिसकी कीमत करीब 35 से 40 करोड़ रुपये बताई जाती है. ये वही जगह है जहां वो अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रहती हैं.

नेट वर्थ और बिजनेस माइंड

प्रीति जिंटा की कुल नेटंवर्थ करीब 125 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. फिल्मों के अलावा वो आईपीएल टीम पंजाब किंग्स से भी जुड़ी हैं. साथ ही उनके निवेश लंबे समय तक कमाई और वेल्थ बनाने पर फोकस करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta Net Worth, Preity Zinta Mumbai Flat, Preity Zinta Property, Actress Preity Zinta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com