बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में पठान और टाइगर जैसी फिल्में बन चुकी हैं. इसे भी उसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा माना जा रहा है. लेकिन जिस गुपचुप तरीके से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया वह हम जैसे फिल्म दुनिया की खबरें देने वालों के लिए चौंकाने वाला था. ऊपर से फिल्म की रिलीज डेट भी चौंकाने वाली है. फिल्म को 23 दिन बाद यानी की 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा रहा है. कुल मिलाकर सारी बातें चौंकाने वाली थीं.
बॉलीवुड के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
अब बात करते हैं अल्फा के टीजर की. इसमें बॉबी देओल आलिया भट्ट के पापा बने हैं. पापा बेटी को उनसके 18वें जन्मदिन पर गिफ्ट देते हैं. ये गिफ्ट है खतरनाक मिशन. अब वो बेटी को फ्यूचर सोल्जर के तौर पर कर रहे हैं. अब आलिया भट्ट की बारी आती है, वो जी-जान से एक्शन कर रही हैं. साथ में हंसाने की कोशिश भी कर रही हैं. बॉबी देओल के चेहरे पर बहुत ज्यादा परेशानी है. आलिया के चेहरे पर कुछ ज्यादा ही क्यूटनेस है. कुल मिलाकर टीजर थोड़ा आउट है. फिर ये कई हॉलीवुड फिल्मों की याद भी दिला देता है. ऐसा हम ही नहीं रेडइट के यूजर्स भी कह रहे हैं.
फैन्स बोले- बॉबी तुमने क्या किया
रेडइट पर एक कमेंट आया है बॉबी देओल के एक्सप्रेशन को लेकर. लिखा है, बॉबी किस तरह के एक्सप्रेशन दे रहे हैं. उनका चेहरा इतना स्टिफ क्यों है? बॉबी देओल को लेकर एक और कमेंट है, 'बॉबी देओल का बोलने का अंदाज बहुत ही फेक है और डल है. आधे से ज्यादा टीजर ऐड है. बाकी नॉन सीरियल एक्शन है. बिल्कुल पैरोडी की तरह. लड़ाई के बीच में हंसी मजाक बहुत ही वाहियात है. बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है. मैं पैरोडी स्पाई मूवी पर पैसे बर्बाद करने से अच्छा स्पाइडरमैन दो बार देखना पसंद करूंगा.'
हॉलीवुड फिल्मों से उठाए सीन
अल्फा के टीजर में बाथ टब वाला सीन है. अब इस सीन को देखो तो एकदम से जहन में एंजेलिनी जोली की सॉल्ट जेहन में घूम जाती है. रेडइट के कुछ यूजर्स ने भी इस बात को पकड़ा है. फिर कई जगह तो लारा क्रॉफ्ट की भी याद आ रही है. यही नहीं टीजर का ओपनिंग सीन किस फिल्म से इंस्पायर एक यूजर ने तो वही वीडियो पूरा डाल दिया है.
कुल मिलाकर ये अल्फा की एक झलक है. अब देखना यह है कि फिल्म के डायरेक्टर शइल रवेल पूरी फिल्म में क्या दिखाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं