नई दिल्ली:
बिहार की एक अदालत के मैगी ब्रांड अम्बेस्डरों अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति ज़िंटा के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश के बाद बॉलीवुड सकते में है। माधुरी दीक्षित के वकील आनंद देसाई का कहना है, 'माधुरी को मैगी मामले में FDI से कोई नोटिस नहीं मिला है।'
12 साल पहले किए हुए मैगी विज्ञापन के लिए मुश्किल में उलझी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने ट्विटर पर नाराज़गी जताई है और सेलिब्रिटीज़ को सॉफ्ट टारगेट बताया है। प्रीति ने ट्वीट किया, 'खबरें चल रही हैं कि जो मैगी का विज्ञापन मैंने 12 साल पहले शूट किया, उसके लिए अब मेरे खिलाफ केस दर्ज करने की बात हो रही है। 12 साल पहले के विज्ञापन पर आज केस दर्ज कैसे हो सकता है?'
मैगी मामले में बॉलीवुड सितारों को कटघरे में घसीटने के खिलाफ जानकारों का कहना है कि अगर प्रोडक्ट को FDA ने पास कर दिया है तो इसके बाद ब्रांड अम्बेस्डर खराब प्रोडक्ट के दोषी नहीं माने जा सकते हैं।
12 साल पहले किए हुए मैगी विज्ञापन के लिए मुश्किल में उलझी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने ट्विटर पर नाराज़गी जताई है और सेलिब्रिटीज़ को सॉफ्ट टारगेट बताया है। प्रीति ने ट्वीट किया, 'खबरें चल रही हैं कि जो मैगी का विज्ञापन मैंने 12 साल पहले शूट किया, उसके लिए अब मेरे खिलाफ केस दर्ज करने की बात हो रही है। 12 साल पहले के विज्ञापन पर आज केस दर्ज कैसे हो सकता है?'
Reading the news about me being sued for doing the Maggie commercial over 12 years ago ? 12 years ago ? How does that happen ?
— Preity zinta (@realpreityzinta) June 3, 2015 सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे अभी तक किसी से कोई नोटिस नहीं आया। इसलिए मैं मामले पर कमेंट नहीं कर सकता। पर इतना ज़रूर कहुंगा कि मैं बहुत सोच समझकर ब्रांड एंडॉर्स करता हूं।'मैगी मामले में बॉलीवुड सितारों को कटघरे में घसीटने के खिलाफ जानकारों का कहना है कि अगर प्रोडक्ट को FDA ने पास कर दिया है तो इसके बाद ब्रांड अम्बेस्डर खराब प्रोडक्ट के दोषी नहीं माने जा सकते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, मैगी ब्रांड, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, प्रीति ज़िंटा, Preity Zinta, BigB, Amitabh Bachchan, Madhuri Dixit, Maggi