विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2019

Prasthanam Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की 'प्रस्थानम' ने 'पल-पल दिल के पास' को छोड़ा पीछे, पहले दिन कर डाली इतनी कमाई

Prasthanam Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) 'प्रस्थानम (Prasthanam)' ने कमाई के मामले में करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को पछाड़ दिया है.

Prasthanam Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की 'प्रस्थानम' ने 'पल-पल दिल के पास' को छोड़ा पीछे, पहले दिन कर डाली इतनी कमाई
Prasthanam Box Office Collection: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
  • संजय दत्त की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तहलका
  • करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को पछाड़ा
  • पहले दिन किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Prasthanam Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'प्रस्थानम (Prasthanam)' रिलीज हो गई है. इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. घरेलू ड्रामे और राजनीती पर आधारित इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई फिल्में 'पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas)' और 'द जोया फेक्टर' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार संजय दत्त और मनीषा कोइराला की फिल्म 'प्रस्थानम' ने रिलीज के पहले दिन 3.07 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई है.

KBC में रामायण को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया यह जवाब, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं ट्रोल

वहीं, करण देओल (Karan Deol) की फिल्म 'पल पल दिल के पास' ने केवल 1-1.10 करोड़ रुपये की कमाई की. सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फेक्टर' 65-70 लाख रुपये की कमाई की. इस हिसाब से संजय दत्त की 'प्रस्थानम' का बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को कब्जा रहा. संजय दत्त और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) स्टारर फिल्म 'प्रस्थानम' में इनके अलावा अली फजल, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, अमायरा दस्तूर (Amayra Dastur) और सत्यजीत दुबे शामिल हैं.

निरहुआ ने JNU में 'Pok' पर कह दी ऐसी बात, छात्रों के बीच मच गया हल्ला - देखें Video

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को डायरेक्टर देवा कात्ता (Deva Katta) ने निर्देशित किया है. फिल्म की स्टोरी फैमिली ड्रामा पर बनी है, जिसके केंद्र में राजनीती है. संजय दत्त फिल्म में एक बाहुबली नेता का किरदार निभा रहे हैं, जो एक विवधा महिला से शादी करते हैं. वहीं सत्ता पाने की चाह में संजय के दोनों बेटे आपस में उलझते नजर आते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prasthanam Box Office Collection Day 1, Prasthanam, Prasthanam Box Office Collection, Pal Pal Dil Ke Paas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com