विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2019

Prassthanam Box Office Collection Day 2: संजय दत्त की 'प्रस्थानम' का दूसरे दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा, किया इतना कलेक्शन

Prassthanam Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) 'प्रस्थानम (Prassthanam)' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन.

Prassthanam Box Office Collection Day 2: संजय दत्त की 'प्रस्थानम' का दूसरे दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा, किया इतना कलेक्शन
Prasthanam Box Office Collection: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
  • संजय दत्त की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तहलका
  • दर्शकों को खुब लुभा रही है संजय दत्त की फिल्म
  • करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को पछाड़ा
नई दिल्ली:

Prasthanam Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'प्रस्थानम (Prassthanam)' रिलीज हो गई है. फैमिली ड्रामा पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को काफी लुभा रही है. फिल्म 'प्रस्थानम' सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas)' और सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' के साथ रिलीज हुई है. हालांकि कमाई के मामले में ये फिल्म करण दोओल और  सोनम कपूर की फिल्म से अच्छी कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की.

Dream Girl Box Office Collection Day 9: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, कमाई के मामले में इन फिल्मों को पछाड़ा

इस हिसाब से फिल्म 'प्रस्थानम (Prassthanam)' ने दो दिनों में 4.07 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई कर ली है. संजय दत्त की फिल्म ने शुक्रवार को 3.07 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. संजय दत्त और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) स्टारर फिल्म 'प्रस्थानम' में इनके अलावा अली फजल, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, अमायरा दस्तूर (Amayra Dastur) और सत्यजीत दुबे भी शामिल हैं.

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 2: करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की बढ़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

संजय दत्त (Sanjay Dutt) के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को डायरेक्टर देवा कात्ता (Deva Katta) ने निर्देशित किया है. फिल्म की स्टोरी फैमिली ड्रामा पर आधारित है, जिसके केंद्र में राजनीती है. संजय दत्त फिल्म में एक बाहुबली नेता का किरदार निभा रहे हैं, जो एक विवधा महिला से शादी करते हैं. वहीं सत्ता पाने की चाह में संजय के दोनों बेटे आपस में उलझते नजर आते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prasthanam Box Office Collection Day 2, Prasthanam, Prasthanam Box Office Collection, Prasthanam Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com