मशहूर सिंगर लकी अली को कौन नहीं जानता. गाने के नाम पर वो जरा गुनगुना ही दें तो वो भी वीडियो वायरल हो जाता है. लकी ने हाल में एक कॉन्सर्ट किया. इस कॉन्सर्ट में यादगार परफॉर्मेंसेज तो हुई लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ कि लकी अली भावुक हो गए. दरअसल ऑडियंस से बातचीत में लकी अपनी मौत तो लेकर बात करने लगे और इस पर अपनी सोच बताते हुए वे भावुक हो गए. लकी अली ने कहा, मुझे पता है, मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं. एक दिन हम सभी को जाना है. मैं आपको इसलिए लिए तैयार नहीं कर रहा. लेकिन मैं खुद तैयार हूं.
उन्होंने कहा, मैं जब भी सफर करता हूं तो अपना इहराम साथ लेकर चलता हूं. जो मेरा कफन है. मैं जहां भी मरूं मुझे वहीं से जाने देना. लकी ने अपने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को देख उनके फैन्स भी भावुक हो रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आप उनके लिए फैन्स का प्यार साफ देख सकते हैं.
लकी के पॉपुलर गानों की बात करें तो ना तुम जानो ना हम, सफरनामा, एक पल का जीना, आ भी जा...आ भी जा, जानें क्या ढूंढता है, खुदा हाफिज शामिल हैं.
2015 में छोड़ दिया बॉलीवुड
लकी अली ने साल 2015 में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. साल 2025 में एनबीटी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, एक समय था जब मैं फिल्मों में एक्टिंग करता था. गाने गाता था लेकिन बाद में मुझे समझ नहीं आया कि आगे क्या करना है. मैं अपने अंदाज में गाना चाहता था. इसी आजादी की तलाश से 'ओ सनम' बना.
यह भी पढ़ें: शादीशुदा खेसारी लाल यादव इस गर्लफ्रेंड के साथ मनाते थे करवाचौथ? भोजपुरी बवाल में एक्ट्रेस का विस्फोटक खुलासा
उन्होंने कहा, साल 2015 में मैंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. लोगों ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया था. लेकिन मैं उनकी नेगेटिविटी की वजह से दूर नहीं हुआ. मैं एक जैसी चीजों से ऊब गया था. पिता की मौत के बाद मुझे लगा कि वहां मेरे लिए कुछ नहीं बचा है. मेरे दोस्त भी नहीं थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं