विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2023

आदिपुरुष ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए 200 करोड़ ? जानें दिल्ली-मुंबई में कितने की है टिकट

प्रभास और कृति सेनॉन की आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने वाली है और इसकी एडवांस बुकिंग ने नंबर बता रहे है कमाई के रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.

आदिपुरुष ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए 200 करोड़ ? जानें दिल्ली-मुंबई में कितने की है टिकट
आदिपुरुष का पोस्टर
नई दिल्ली:

आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने वाली है. प्रभास और कृति सैनॉन की ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. रामायण के इस सिनेमैटिक वर्जन से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. टीजर रिलीज हुआ था तो काफी कंट्रोवर्सी हुई थी लेकिन वीएफएक्स टीम ने शानदार ट्रेलर के साथ जनता को इंप्रेस किया. अब इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि एडवांस बुकिंग में ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपए पहुंच गई है. जी आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग वीकएंड पर जबरदस्त कमाई कर सकती है. संडे यानी कि 11 जून को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी और अब तक इस फिल्म की करीब 36 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं. यह रिपोर्ट केवल हिंदी वर्जन की है.

हिंदी बेल्ट की बात करें तो एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और 3डी फॉर्मेट में ये आंकड़ा 1.35 करोड़ रुपए है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. 

ज्यादा पैसे देने को तैयार है जनता

सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि लोग टिकट की कीमत देखकर भी नहीं रुक रहे. 2000 रुपए तक की टिकट पर भी लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है. टाइम्स नाऊ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक PVR Vegas Luxe, Dwarka में टिकट की कीमत 2000 रुपए है. पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में गोल्ड टिकट 1800 रुपए की है और फर्स्ट डे सोल्ड आउट है. नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर के पीवीआर गोल्ड में टिकट 1650 रुपए की है. इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में भी यही हाल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adipurish, Adipurush  cast, Adipurush  trailer, Adipurush Advance Booking, Prabhas, Prabhas  film, Prabhas Baahubali, Kriti Sanon, Kriti Sanon Films, Kriti Sanon  property
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com