विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

सूरज बड़जात्या के बेटे की फिल्म में सनी देओल के बेटे राजवीर की हीरोइन होंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा

सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं. इसमें सनी देओल के बेटे राजवीर देओल को पहले ही साइन कर लिया गया था. अब पूनम ढिल्लों को बेटी पलोमा को राजवीर के अपॉजिट साइन किया गया है.

सूरज बड़जात्या के बेटे की फिल्म में सनी देओल के बेटे राजवीर की हीरोइन होंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा
पूनम ढिल्लों की बेटी करने जा रही हैं डेब्यू
नई दिल्ली:

राजश्री प्रोडक्शन्स ने राजवीर देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए मुख्य भूमिका में अभिनेत्री पलोमा को कास्ट करने की बात पर मुहर लगा दी है. यह फिल्म सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या के निर्देशन में बननेवाली पहली फिल्म होगी. फिलहाल तो फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है. लेकिन ये फिल्म राजश्री की 59वीं फिल्म होगी और जुलाई 2022 में मुंबई में फ्लोर पर जाएगी. एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों और प्रख्यात निर्माता अशोक ठकेरिया की बेटी पलोमा को लीड एक्ट्रेस के लिए कास्ट करके राजश्री फिल्म्स काफी खुश है. फिल्म आज के दौर की प्रेम कहानी होगी, जो भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर भी है.

फिल्म के डायरेक्टर अवनीश कहते हैं, 'पलोमा एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी स्क्रीन पर जबरदस्त उपस्थिति है. वह मेरे किरदार के लिए एकदम फिट हैं. उनकी अपने काम को लेकर गंभीरता और उत्साह उनके साथ प्रतिदिन काम करना रोमांचक बनाता है. पलोमा और राजवीर स्क्रीन पर एक साथ शानदार केमिस्ट्री साझा करते हैं. वे दोनों अपनी भूमिकाओं में सहजता से घुल-मिल गए हैं.'

यह फिल्म, प्यार के रिश्तों और उनकी जटिलताओं और सरलताओं की कहानी को दर्शाएगी. राजश्री फिल्म्स हमेशा से नए प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है. अपनी 75 साल की विरासत में, राजश्री ने आजतक कई जाने-माने सितारों को सफल ब्रेक दिए हैं. अवनीश की फिल्म में अभिनय करने वाले राजवीर और पलोमा के साथ, इस विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा.
 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paloma, Poonam Dhillon Daughter, Poonam Dhillon Daughter Paloma, Sunny Deol Son Rajveer Deol, Rajveer Deol, Rajveer Deol Debu Movie, Sooraj Barjatya Son Avnish Barjatya, Rajveer Deol Debut Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com