विज्ञापन

अरुचाणल प्रदेश की कहानी ने रामायण, दृश्यम 3 और दायरा को पछाड़ा, IMDb की टॉप 10 की लिस्ट में मारी बाजी

IMDb की लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश की फिल्म बाजी मार ले गई है. इस फिल्म ने रणबीर कपूर की रामायण, अजय देवगन की दृश्यम 3 और करीना कपूर की दायरा जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

अरुचाणल प्रदेश की कहानी ने रामायण, दृश्यम 3 और दायरा को पछाड़ा, IMDb की टॉप 10 की लिस्ट में मारी बाजी
IMDb की लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश की कहानी के आगे फीके पड़े अजय देवगन, रणबीर कपूर और करीना कपूर
Social Media
नई दिल्ली:

IMDb की 'मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज एंड शोज' की लिस्ट ने साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच कौन सी फिल्म और शो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हगुए हैं. दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में नंबर वन पर काबिज होने वाली फिल्म का नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि लोकप्रियता की दौड़ में इसने ना सिर्फ 4000 करोड़ की रामायण को पीछे छोड़ दिया है बल्कि करीना कपूर की दायरा और अजय देवनग की दृश्यम 3 को भी पछाड़ दिया है. यही नहीं, इस फिल्म की स्टारकास्ट भी ऐसी नहीं है जिसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो. लेकिन फिल्म को लेकर क्रेज कमाल का है.

IMDb की लिस्ट में चला पूर्वोत्तर का जादू

IMDb की इस लिस्ट में पहले स्थान पर 'नौमाई: द वांचो वॉरियर' है. अरुणाचल प्रदेश की वांचो संस्कृति पर आधारित यह हिंदी एक्शन-वार फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।. निर्देशक जोवी वांगसा दो गांवों रैंखो और लोंगमेई के बीच प्रेम, सत्ता और जमीन के संघर्ष को सामने लाए हैं. मुख्यधारा में पूर्वोत्तर की लोककथाएं कम दिखती है. शायद यह भी एक वजह है कि इस फिल्म ने टॉप पर जगह बनाई है.

दूसरे नंबर पर पर दायरा है. मेघना गुलजार की यह क्राइम थ्रिलर भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं. सीबीएफसी ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है. तलवार और राजी के बाद मेघना गुलजार की इस फिल्म पर निगाहें टिकी हैं. 

400 करोड़ की रामायण और कत्ल की गुत्थी

तीसरे पर नितेश तिवारी की 4000 करोड़ की रामायण है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं. चौथे स्थान पर द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ये थ्रिलर 25 सितंबर को आएगी. शहर का युवा पैतृक गांव के वर्जित जंगल की सीमा तोड़ता है और देवी शक्ति जगा बैठता है. फिल्म के निर्माता बालाजी और टीवीएफ हैं.

पांचवें नंबर पर 'दृश्यम: द कंक्लूजन' है. अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का अंतिम अध्याय 2 अक्टूबर को रिलीज होगा. विजय सलगांवकर परिवार की रक्षा के लिए और गहरे नैतिक अंधेरे में जाता है. तब्बू फिर आईजी मीरा देशमुख के रूप में हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि कहानी का अंत कहां ठहरता है.

छठे स्थान पर नानी की द पैराडाइज है और फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हो रही है. सातवें स्थान पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की राणाबाली है. 1870 के अकाल और ब्रिटिश शासन की पृष्ठभूमि वाली यह पीरियड एक्शन 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. आठवें स्थान पर यामी गौतम की नई नवेली है. मेरठ के घर में आदर्श बहू असल में दूसरी दुनिया की शक्ति तो नहीं, यही सवाल फिल्म की पहली झलक से नजर आता है.

नौंवे नंबर पर सीन और दसवें पर नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 3 है. इस तरह दर्शकों ने इस बार एक ऐसी फिल्म को सिर आंखों पर बिठाया है जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMDb Most Anticipated Indian Movies And Shows, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com