विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

'आदिपुरुष' का ट्रेलर देख लोगों ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी होगी प्रभास की फिल्म, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सुपरस्टार के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके देखने के बाद प्रभास के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

'आदिपुरुष' का ट्रेलर देख लोगों ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी होगी प्रभास की फिल्म, पढ़ें पब्लिक रिव्यू
'आदिपुरुष' का ट्रेलर देख लोगों ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सुपरस्टार के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके देखने के बाद प्रभास के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक तरफ अभिनेता के फैंस जहां ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर पसंद नहीं आया है और वह ट्रेलर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. 

यहां देखें फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर देखने के बाद लोगों के रिएक्शन-

आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रामायण से प्रेरित है. फिल्म में प्रभास राम, अभिनेत्री कृति सेनन सीता, अभिनेता सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली अली खान रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर में इन सभी कलाकारों का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म का बहुत पहले टीजर रिलीज किया गया था. टीजर रिलीज होने के बाद बहुत से लोगों ने फिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया था. ऐसे में अब आदिपुरुष के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने लोगों की ट्रोलिंग का काफी ध्यान रखा है. 

राम के तौर पर प्रभास का लुक देखते ही बन रहा है. वहीं रावण बने सैफ अली खान भी काफी खूंखार दिख रहे हैं. ट्रेलर में कृति सेनन को देखकर भी कहा जा सकता है कि वह सीता के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. ट्रेलर में फिल्म की वीएफएक्स को भी दिखाया गया है. जिसे देखकर लगाता है कि मेकर्स ने फिल्म आदिपुरुष के वीएफएक्स अच्छा-खासा पैसा खर्च किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म आदिपुरुष का यह ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है. प्रभास के फैंस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने अपने अवॉर्ड्स के साथ दिया पोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adipurush Trailer, Adipurush Trailer Launch, Adipurush Trailer Release Date, Adipurush Trailer Public Review, Adipurush Trailer Social Media Reaction, Adipurush Trailer Public Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com