विज्ञापन

पेड्डी के लिए राम चरण ने ली 100 करोड़ की फीस, जाह्नवी कपूर समेत बाकी स्टार्स को मिले इतने करोड़

4 जून को रिलीज होने जा रही पेड्डी अपनी स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जबकि जाह्नवी कपूर समेत बाकी कलाकारों की फीस इससे काफी कम बताई जा रही है.

पेड्डी के लिए राम चरण ने ली 100 करोड़ की फीस, जाह्नवी कपूर समेत बाकी स्टार्स को मिले इतने करोड़
पेद्दी के लिए राम चरण ने ली 100 करोड़ की फीस, बाकी स्टार कास्ट की फीस

राम चरण तेजा और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी को लेकर फैन्स के बीच अच्छा खासा एक्साइटमेंट है. यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आई हैं. फिल्म पेड्डी के गाने और डांस धमाल मचा रहा है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म के एक्टर्स की फीस को लेकर. जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली राम चरण तेजा की फीस जो करीब सौ करोड़ बताई जा रही है. जबकि बाकी लोगों की फीस उनके आसपास भी नहीं है.

राम चरण और निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फीस

अंग्रेंजी वेबसाइट न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से इस रकम पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है. फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना को भी इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी रकम मिली है. न्यूज 24 रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 30 करोड़ रुपये फीस ली है. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसकी कहानी के साथ साथ विजुअल्स पर भी खास ध्यान दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पेड्डी एडवांस बुकिंग: तूफान बनी राम चरण की फिल्म, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

जाह्नवी कपूर से लेकर बोमन ईरानी तक की फीस

फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम भूमिका निभा रही हैं. न्यूज 24 के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. ये उनकी बड़ी तेलुगु फिल्मों में से एक मानी जा रही है. दिव्येंदु शर्मा की फीस सात करोड़ रुपये बती जा रही है. दिव्येंदु शर्मा को फैन्स मिर्जापुर वेब सीरीज की वजह से अच्छे से जानते हैं. दिलचस्प बात ये है कि उनकी फीस जाह्नवी कपूर से भी ज्यादा बताई जा रही है. साउथ के पॉपुलर एक्टर जगपति बाबू को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये मिले हैं. जबकि बोमन ईरानी की फीस तीन करोड़ रुपये ही बताई जा रही है. फिलहाल इन सब की फीस पर फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है. लेकिन ये तो साफ दिख रहा है कि फिल्म की पूरी कास्ट की फीस मिलाकर भी राम चरण की फीस को छू नहीं पा रही है

.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Charan, Bollywood, Entetainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com