विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2023

इकोनॉमी क्लास में सफर करती नजर आईं Deepika Padukone, वीडियो देख लोग बोले- पब्लिसिटी स्टंट

Deepika Padukone Traveling In Economy Class: इन दिनों फिल्म पठान की कामयाबी का जश्न मना रहीं दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब वह बेहद खास वजह से चर्चा में हैं. दीपिका पादुकोण को फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया है.

इकोनॉमी क्लास में सफर करती नजर आईं Deepika Padukone, वीडियो देख लोग बोले- पब्लिसिटी स्टंट
इकनॉमी क्लास में सफर करती नजर आईं दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली:

इन दिनों फिल्म पठान की कामयाबी का जश्न मना रहीं दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब वह बेहद खास वजह से चर्चा में हैं. दीपिका पादुकोण को फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया है. इकोनॉमी क्लास में सफर करता देख वहां मौजूद लोग सिर्फ दीपिका को देख हैरानी जता रहे थे. अभिनेत्री की फ्लाइट से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. हालांकि कई लोग सोशल मीडिया पर इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

वीडियो में ऑरेंज और ब्लू स्पोर्ट्स टी-शर्ट में देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग कैप पहनी हुई है और गॉग्ल भी लगाया हुआ है. वीडियो में दीपिका पादुकोण को फ्लाइट की गैलरी में सभी यात्रियों के बीच में से गुजरते हुए देखा जा सकता है. वहीं आम लोग उन्हें देखकर सिर्फ हैरानी जा रहे हैं और मोबाइल से उनकी तस्वीर ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का यह वीडियो वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और इकोनॉमी क्लास में सफर करने पर उनकी तारीफ कर रहे हैं.


बात करें फिल्म पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई जारी रही. हालांकि फिल्म की कमाई का ग्राफ थोड़ा धीरे जरूर हो गया है, लेकिन कलेक्शन का सिलसिला मानो थमने का नाम नहीं ले रहा. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 953 करोड़ की शानदार कमाई की है. कहने की जरूरत नहीं है कि फिल्म अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Pathan Actress Deepika Padukone, Deepika Padukone Flight Video, Deepika Padukone Traveling In Economy Class
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com