विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2023

राघव चड्ढा के साथ आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, देखें फोटो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंचे. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

राघव चड्ढा के साथ आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, देखें फोटो
राघव चड्ढा के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. जब से राघव चड्ढा संग परिणीति का नाम जुड़ा है, तब से एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ गई हैं. परिणीति आए दिन राघव चड्ढा के साथ स्पॉट होती हैं. हाल ही में दोनों एक बार फिर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में देखे गए. दोनों मत्था टेकने गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आई हैं. राघव और परिणीति की जो तस्वीरें गोल्डन टेंपल से सामने आई हैं, उस पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं. दोनों को दर्शन करते हुए देखा जा सकता है. कुछ ही देर में परिणीति और राघव की तस्वीरें वायरल हो गई हैं.  

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने आप के युवा नेता राघव चड्ढा संग सगाई की है. दोनों की सगाई की ढेरों तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अपनी बहन की सगाई को अटेंड करने प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से भारत आई थीं.

ये भी देखें: आलिया ने ऐसे किया रिएक्ट जब पैपराजी ने कहा तुम क्या मिले "अच्छा गाना है"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Parineeti Raghav News, Parineeti Raghav Wedding, Parineeti Raghav Wedding Date, Parineeti Raghav Pics, Parineeti Raghav Latest Photos, Parineeti Raghav Visits Golden Temple, Parineeti Raghav Golden Temple Pics, Parineeti Raghav Facts, Parineeti Raghav Latest News, Parineeti Chopra Instagram, Raghav Chadha Instagram, Parineeti Chopra Movies, Parineeti Chopra Upcoming Films, Raghav Chadha Career 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com