विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2022

पंकज त्रिपाठी निभाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी का रोल, 'मैं अटल हूं' से रिलीज हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के चर्चित नेताओं में से एक रहे थे. उन्होंने अपनी राजनीति से दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. राजनीतिक जीवन के अवाला अटल बिहारी वाजपेयी की निजी जिंदगी और संघर्ष भी हमेशा से उनका चाहने वालों को प्रेरित करता रहा है.

पंकज त्रिपाठी निभाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी का रोल, 'मैं अटल हूं' से रिलीज हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक
पंकज त्रिपाठी निभाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी का रोल
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के चर्चित नेताओं में से एक रहे थे. उन्होंने अपनी राजनीति से दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. राजनीतिक जीवन के अवाला अटल बिहारी वाजपेयी की निजी जिंदगी और संघर्ष भी हमेशा से उनका चाहने वालों को प्रेरित करता रहा है. ऐसे में अब देश के दिग्गज प्रधानमंत्री की कहानी को फिल्मी पर्दे पर दिखाया जाएगा. जी हां, अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक की घोषणा की गई है. यह घोषणा उनके जन्मदिन की मौके पर कई गई है. 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. उनकी बायोपिक का नाम 'मैं अटल हूं' है. इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. पंकज त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'मैं अटल हूं' से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है. इस लुक में वह अटल बिहारी वाजपेयी के भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. लुक टीजर में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी की तरह अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पंकज त्रिपाठी के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी ने लंबे समय तक भारतीय राजनीतिक में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी. जिसे आज तक कई राजनीतिक दल और नेता याद रखते हैं.  वह बीजेपी के संस्थापकों में एक थे. वाजपेयी जी 1957 में पहली बार जनसंघ के टिकट पर बलरामपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. 1996 से 2004 तक वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे. 1996 में 13 दिन के लिए, फिर 1998 में 13 महीने के लिए और 1999 से 2004 तक पूरे पांच साल के लिए वह प्रधानमंत्री रहे. 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन हो गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Birthday, Atal Bihari Vajpayee Biopic, Main Atal Hoon, Pankaj Tripathi, Pankaj Tripathi Main Atal Hoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com