विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

Panipat Box Office Collection Day 9: अर्जुन कपूर की फिल्म ने 9वें दिन किया धमाका, कमाए इतने करोड़

Panipat Box Office Collection Day 9: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की 'पानीपत' (Panipat) ने सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने की पूरी कोशिश की है.

Panipat Box Office Collection Day 9: अर्जुन कपूर की फिल्म ने 9वें दिन किया धमाका, कमाए इतने करोड़
Panipat Box Office Collection Day 9: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • अर्जुन कपूर की 'पानीपत' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
  • विवादों के बीच भी जारी है फिल्म की कमाई
नई दिल्ली:

Panipat Box Office Collection Day 9: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की  फिल्म 'पानीपत' (Panipat) को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं. यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाने की पूरी कोशिश कर रही है. लेकिन पानीपत के किरदार को महाराजा सूरजमल को लेकर फिल्म विवादों में घिर गई. हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 'पानीपत' ने बीते दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में फिल्म 9 दिनों में कुल 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.

अजय देवगन से पैसे लेकर उनकी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे कपिल शर्मा, Video में रंगे हाथ धरे गए


अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की 'पानीपत' (Panipat) ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यहां तक कि पानीपत को कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' से भी कड़ी टक्कर मिली है. जहां महाराष्ट्र और इसके आस-पास के क्षेत्रों में पानीपत को अच्छा रिस्पांस मिला तो वहीं दिल्ली, यूपी और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में फिल्म अपना कब्जा जमाने में थोड़ी पीछे रही. वहीं, कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़,  तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.59 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़, छठे दिन 1.70 करोड़, आठवें दिन 1 करोड़ और नौवें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की. 

Mardaani 2 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 'पानीपत' (Panipat Panipat Box Office Collection) में कमाल का अभिनय किया है. यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं. आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) ने भी लंबे समय बाद इस फिल्म के साथ वापसी की है. इससे पहले आशुतोष गोवारीकर ने लोगों से उनकी आगामी फिल्म 'पानीपत' के बारे में कोई भी अवधारणा बनाने से पहले इसे देखने का आग्रह किया था. 

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panipat Box Office Collection Day 9, Arjun Kapoor, Sanjay Dutt, Kriti Sanon, Panipat Box Office Collection, Arjun Kapoor Film Panipat, Panipat Collection, Panipat Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com