विज्ञापन
This Article is From May 05, 2025

पंचायत 4 का टीजर वायरल होते ही पूर्व प्रधानजी का दिखा मॉर्डर्न अवतार, लेटेस्ट फोटो में नीना गुप्ता खुद को दे डाला ये नाम

अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत वेब सीरीज में पूर्व प्रधानजी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है.

पंचायत 4 का टीजर वायरल होते ही पूर्व प्रधानजी का दिखा मॉर्डर्न अवतार, लेटेस्ट फोटो में नीना गुप्ता खुद को दे डाला ये नाम
पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने खुद को कहा फूलमती
नई दिल्ली:

2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत वेब सीरीज का नया सीजन आने वाला है, जिसकी झलक हाल ही में सामने आए टीजर में देखने को मिली है. इसके आते ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इसी बीच 'पंचायत' में पूर्व प्रधानजी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने आइवरी कलर की साड़ी में लेटेस्ट तस्वीर शेयर की. खूबसूरत तस्वीर के साथ किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वो है उनका खुद को दिया नाम!  

इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, “फूलमती.” आइवरी कलर की साड़ी के साथ वह गोल्डन ज्वेलरी में बेहद प्यारी लगीं, जिसे देखकर उनके फॉलोअर्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके. एक यूजर ने लिखा, “खूबसूरत” दूसरे ने तारीफ करते हुए लिखा, “आप खूबसूरत के साथ स्टाइलिश भी हैं.” तीसरे यूजर ने लिखा, “आप स्टनिंग हैं.”

इससे पहले भी नीना अपने पति विवेक मेहता की बर्थडे पार्टी में यही साड़ी पहने दिखी थीं. काम की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में फिल्म "आचारी बा" में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक उद्यमी की भूमिका निभाई है. हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना का किरदार एक मां और दादी का है, जो परिवार में अनदेखी का शिकार है.

 फिल्म की कहानी उसकी सफलता की ओर बढ़ने की यात्रा पर आधारित है, जहां वह एक सफल अचार व्यवसाय शुरू करती है. नीना के साथ इस फिल्म में कबीर बेदी, वत्सल शेठ, वंदना पाठक और मानसी राछ भी दिखाई दीं. "आचारी बा" 14 मार्च 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी.

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन भी जल्द ही आने वाला है. प्राइम वीडियो ने कॉमेडी-ड्रामा के बहुप्रतीक्षित सीजन 4 की हाल ही में घोषणा की है. इसमें नीना गुप्ता का मंजू देवी किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था. उन्होंने फुलेरा की पंचायत मुखिया की भूमिका निभाई, जो भले ही पति की बात का सम्मान रखती है लेकिन अपने अधिकारों का उचित प्रयोग करना भी जानती है.

एक बार फिर से फुलेरा गांव दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं. साल 2020 में ग्रामीण जीवन पर बनी सीरीज 'पंचायत' का सफर शुरू हुआ था. अपने तीन शानदार पड़ाव पूरे कर चुका सीरीज का सीजन 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें पसंदीदा किरदारों और उनके जीवन की कहानी का मजेदार सफर देखने को मिलेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Neena Gupta Latest Photo, Panchayat, Neena Gupta Instagram, Phoolmati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com