पंचायत 4 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. वहीं इस सीरीज को भी पिछले तीन सीजन की तरह प्यार मिल रहा है. लेकिन क्रांति देवी यानी एक्ट्रेस सुनीता राजवर को एक सीन के लिए लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कई इंटरनेट यूजर्स तो उन्हें गालिया देते हुए नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लोग बहुत बुरी बुरी गालियां दे रहे हैं. कहते हैं, आप ऐसा कमेंट प्रेग्नेंट खुशबू को कैसे कह सकती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पंचायत सीजन 4 का ये सीन तब का है जब क्रांति देवी की खुशबू (तृप्ति साहू) से लड़ाई हो जाती है क्योंकि वह उनके पिता समान प्रहलाद चाचा से उनका नाम जोड़ देती हैं.
सुनीता राजवर ने कहा, कोई कोस रहा है, कोई बद्दुआ दे रहा है. एक तरफ लोग मुझे प्रधान बनने पर बधाई दे रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ मुझे उस कमेंट के लिए गालियां दे रहे हैं. मेरा इंस्टाग्राम इनबॉक्स गालियों से भरा पड़ा है. लेकिन इससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ गया है. मुझे एहसास हो रहा है कि मैंने अपना किरदार अच्छे से निभाया. वहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने ज्यादात्तर यूजर्स का जवाब भी दिया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सुनीता राजवर ने खुलासा किया कि लोग उन्हें गुल्लक सीरीज के लिए इरिटेटिंग लेकिन क्यूट पड़ोसी कहते हैं. लेकिन यह नफरत उनके लिए सरप्राइज है, जिसे वह एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने कहा, मेरे पति और मैं सभी मैसेज को पढ़ते और हंसते हैं यह देखकर कि कैसे लोग शो से मासूमियत से जुड़ जाते हैं. जानते हुए कि यह नाटक है. बाद में मैं सोचती हूं कि एक रील बनाऊं इन कमेंट्स पर. यह चीजें मेरे लिए मेडल हैं और मुझे कॉन्फिडेंस देते हैं कि मैं अपना किरदार अच्छे से निभा पाऊं.
सुनीता ने आगे कहा, देखिए शो में मंजू देवी (नीना गुप्ता) ने भी मेरे कैरेक्टर पर आरोप लगाया और मेरा नाम एमएलए से जोड़ा. गुस्से में मैंने भी यही किया. क्रांति देवी के तौर पर मैं मुझे अपने इस बुरे बदले पर पूरा यकीन था, लेकिन चूंकि मेरी भूमिका नकारात्मक है, इसलिए यह बुरा लग रहा है! हालांकि, व्यक्तिगत रूप से, मैं इसे उचित नहीं ठहरा रहा हूं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं