- सुनीता राजवार को एनएसडी से पढ़ाई के बाद भी मुंबई में अक्सर मेड और सर्वेंट के सीमित किरदार ही मिले, जिससे वे निराश हुईं.
- एक्टिंग में निरंतर संघर्ष के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बना ली थी, लेकिन फिर उनका करियर धीरे-धीरे सुधरा.
- सुनीता ने अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत में बनराकस की पत्नी क्रांति देवी का किरदार निभाकर खूब प्रशंसा पाई.
इस एक्ट्रेस को संघर्ष करने के बावजूद घिसे पिटे और मेड के रोल मिले. थक हार कर उसने एक्टिंग से दूरी बना ली. फिर इसका शानदार कमबैक हुआ और पंचायत में क्रांति देवी बनकर इस एक्ट्रेस ने अपना असल जलवा दिखाया. जी हां बात हो रही है अमेजन प्राइम की सुपरहिट बेव सीरीज पंचायत की. पंचायत में बनराकस की पत्नी यानी क्रांति देवी बनी सुनीता राजवार की शानदार एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. एक दौर था जब एनएसडी से होने के बावजूद उन्हें मेड और सर्वेंट के रोल ही मिल पाते थे. घिसे पिटे रोल करते करते वो इतना परेशान हो गई कि एक्टिंग को अलविदा कह दिया.
जना की मां से क्रांति देवी के किरदार तक, हर जगह छा गईं सुनीता राजवार
सुनीता को बचपन में ही फिल्मों से प्यार होने लगा था. हर शुक्रवार को उनके पिता उन्हें थिएटर ले जाते और फिल्म दिखाते. एक्टर बनने का सपना लेकर सुनीता हल्द्वानी से दिल्ली आई और एनएसडी में एडमिशन लिया. लेकिन जब वो मुंबई पहुंची. वहां उन्हें मन के मुताबिक रोल नहीं मिले. अक्सर लंबे इंतजार के बाद उन्हें मेड, आया या सर्वेंट के रोल मिलते थे. परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली. शायद इसी फैसले के चलते उनकी रूठी किस्मत चमक गई. इसके बाद उन्हें गुल्लक में बिट्टू की मम्मी का किरदार मिली. स्त्री पार्ट 1 और 2 में उन्हें जना की मां के रूप में पसंद किया गया. इसके बाद पंचायत में बनराकस की पत्नी क्रांति देवी के किरदार में उन्होंने चार चांद लगा दिए.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
संतोष फिल्म के लिए ऑस्कर में भी हुई नॉमिनेट
सुनीता राजवार ने एक बार कहा था कि वो अलग अलग रोल करने के लिए इस इंडस्ट्री में आई थी लेकिन यहां लोगों ने उन्हें नौकरानी के ही रोल दिए. जब उन्होंने ऐसे रोल करने से मना किया तो लोगों ने काम देना ही बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि तब उन्होंने कसम खाई कि नौकरानी का किरदार नहीं करेंगी, चाहे एक्टिंग ही क्यों न छोड़नी पड़े. स्त्री के अलावा सुनीता केदारनाथ, एक चालीस की लास्ट लोकल, बाला जैसी फिल्मों में शानदार काम कर चुकी हैं. हाल ही में उनकी फिल्म संतोष को ऑस्कर की विदेशी भाषाओं की फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था. इसी फिल्म के चलते उन्हें कान्स में भी बुलाया गया और वो रेड कॉरपेट पर चलकर दुनिया भर में मशहूर हो गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं