क्रांति देवी यानी कि पंचायत वेब सीरीज की सुनीता राजवार अपनी एक्टिंग के लिए हर जगह से तारीफें हासिल कर रही हैं. पंचायत वेब सीरीज का पहले से लेकर चौथा पार्ट तक जबरदस्त तरीके से हिट रहा है. चौथे सीजन के बाद क्रांति देवी का किरदार भी खास सुर्खियां बटोर रहा है. अब तक छोटे मोटे या निगेटिव शेडस वाले रोल्स में ज्यादातर नजर आने वाली सुनीता राजवार, क्रांति देवी के रोल से अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं. जिसका जश्न वो वेब सीरीज के सेट पर ही खूब जोरशोर से मना रही हैं. उनकी खुशी से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी खुशी साफ दिख रही है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
झूम कर नाची क्रांति देवी
सुनीता राजवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो क्रांति देवी के गेटअप में ही दिख रही हैं. उनके सामने ढोल बज रहा है और वो खुद बहुत दिल से डांस करती दिख रही हैं. थोड़ी ही देर में पंचायत वेब सीरीज के दूसरे एक्टर्स भी उनकी इस खुशी में शामिल हो जाते हैं. और, सब जम कर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. इस जश्न और जोश से भरे वीडियो को सुनीता राजवार ने कैप्शन दिया है कि अब बैंड बाजे वाले को बुलवाया है तो थोड़ा नाचना तो बनता है. वीडियो पर उन्होंने अपनी ही वेबसीरीज का आसमां रूठा सॉन्ग भी लगाया है.
छा गईं क्रांति देवी
इस वीडियो को देखने के बाद क्रांति देवी के फैन्स कमेंट सेक्शन में उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि आप पूरी वेब सीरीज में छा गईं. एक फैन ने लिखा कि वेब सीरीज के क्लाइमेक्स में क्रांति देवी ने जान डाल दी, बहुत बढ़िया. एक फैन ने लिखा कि क्रांति देवी सचमुच क्रांति ले आईं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 48 हजार हिट्स मिल चुके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं