विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3: करण देओल की 'पल पल दिल के पास' की वीकेंड पर ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3: करण देओल (Karan Deol) की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas)' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन.

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3: करण देओल की 'पल पल दिल के पास' की वीकेंड पर ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन
Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection: करण देओल की फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
  • करण देओल की फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
  • सनी देओल के बेटे ने फिल्मों में किया डेब्यू
  • दर्शकों को खूब लुभा रही है ये फिल्म
नई दिल्ली:

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) और एक्ट्रेस सहर बाम्बा (Sahher Bambba) की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म ने वीकेंड पर कुछ रफ्तार पकड़ी है. 'पल पल दिल के पास' फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि करण देओल की फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई होगी.

'धक-धक गर्ल' संग स्टेज पर आयुष्मान खुराना ने यूं बिखेरा जलवा, बार-बार देखा जा रहा Video

इस हिसाब से करण देओल और सहर बाम्बा (Sahher Bambba) की फिल्म ने तीन दिनों में 4.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. करण देओल (Karan Deol) की इस डेब्यू फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' और संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' रिलीज हुई है. हालांकि कमाई के मामले में इन तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन फीका रहा है. बता दें करण देओल के साथ एक्ट्रेस सहर बाम्बा ने भी इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है.

ऑस्कर के लिए नामित हुई 'गली बॉय', तो KRK बोले- भारत इस साल भी नहीं जीत सकता अवॉर्ड, Tweet वायरल

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो 'पल पल दिल के पास' में करण (Karan Deol), एक ट्रैकिंग कंपनी के मालिक हैं, जो मनाली में स्थित है. वहीं सहर बाम्बा फिल्म में दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक असाइनमेंट के बहाने करण की कंपनी को जॉइन करती हैं. इस फिल्म में मनाली की खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है. हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pal Pal Dil Ke Paas, Pal Pal Dil Ke Paas Movie, Karan Deol, Sahher Bambba, Sunny Deol, Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection, Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3, Pal Pal Dil Ke Paas Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com