विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

रीना रॉय को तलाक देने का आज तक नहीं मोहसिन खान को कोई पछतावा, कहा- मेरी पहचान पाकिस्तान

मोहसिन खान और रीना रॉय की शादी लंबी नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक ले लिया था. रीना रॉय से तलाक लेने पर अब मोहसिन खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री को तलाक देने का उन्हें कोई मलाल नहीं है.

रीना रॉय को तलाक देने का आज तक नहीं मोहसिन खान को कोई पछतावा, कहा- मेरी पहचान पाकिस्तान
रीना रॉय को तलाक देने का आज तक नहीं मोहसिन खान को कोई पछतावा
नई दिल्ली:

रीना रॉय 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं. उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी. मोहसिन खान और रीना रॉय ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. हालांकि मोहसिन खान और रीना रॉय की शादी लंबी नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक ले लिया था. रीना रॉय से तलाक लेने पर अब मोहसिन खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री को तलाक देने का उन्हें कोई मलाल नहीं है.

मोहसिन खान ने यह बात अपने ताजा इंटरव्यू में कही है. उन्होंने पाकिस्तानी चैनल जी स्पॉर्ट्स से बात की. इस दौरान मोहसिन खान से पूछा गया कि क्या उन्हें रीना रॉय से शादी और तलाक को लेकर कोई मलाल है ? अब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे कोई मलाल नहीं है. मैंने एक इंसान से शादी की थी. मैंने यह कभी नहीं देखा कि वह कौन और कहां से है. लेकिन मैंने पाकिस्तान में रहना चाहता था, जिसे मैंने चुना. जब मैं इंग्लैंड भी खेलने जाता था तो भी यही सोचता था कि रहना पाकिस्तान में है.'

मोहसिन खान ने आगे कहा, 'पाकिस्तान मेरी पहचान है. शादी से पहले तो मैंने रीना की कोई भी फिल्म नहीं देखी थी. कोई इस बात को नहीं मानता है. अगर मैं घर से बाहर जा रहा होता था और अमिताभ बच्चन की किसी फिल्म का सीन चल रहा होता था तो हम रुक जाते थे और देख लेते थे. लेकिन ऐसे मैं कोई फिल्म नहीं देखता. मैं कभी खूबसूरती से इंप्रेस नहीं हुआ बल्कि मैं अच्छे व्यक्तित्व को पसंद करता हूं.' आपको बता दें कि मोहसिन खान और रीना रॉय ने साल 1983 में शादी की थी. फिर कुछ सालों बाद दोनों तलाक ले लिया था. शादी के वक्त रीना रॉय पाकिस्तान में लगने लगी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohsin Khan And Reena Roy Marriage, Mohsin Khan And Reena Roy Divorce, Mohsin Khan Marriage, Reena Roy Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com