विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

शत्रुघ्न सिन्हा का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर ट्रोल करने वालों को जवाब, बोले- मेरी बेटी ने कोई....

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी के लिए ट्रोल करने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया है.

शत्रुघ्न सिन्हा का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर ट्रोल करने वालों को जवाब, बोले- मेरी बेटी ने कोई....
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन
नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. इस वजह से उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा. जिसके चलते कपल ने शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन को ऑफ किया. लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद को ट्रोल करने और लव जिहाद का नाम देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और शादी का विरोध करने वाले लोगों के लिए एक सख्त मैसेज शेयर किया है और अपनी बेटी सोनाक्षी के सपोर्ट में कुछ बातें कही हैं.

टाइम्स नाओ को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी की शादी के फैसले पर कहा, शादी एक निजी फैसला है, जो दो लोगों के बीच होता है. किसी का इसमें दखलअंदाजी करने का या कमेंट करने का कोई हक नहीं है. आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल प्रोटेस्ट करने वालों के लिए लिखा है. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम हैं कहना. इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा. कहने वाले अगर बेकार, बेकाम काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है. मेरी बेटी ने कोई गैर कानूनी काम या असंवैधानिक काम नहीं किया है. 

शत्रुघ्न सिन्हा से जब बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर अपनी फीलिंग बयां करने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा, ये भी कोई पूछने की बात है. हर पिता इस पल का इंतजार करता है जब उसकी बेटी का हाथ वह दूल्हे को देता है. मेरी बेटी जहीर के साथ बहुत खुश है. उनकी जोड़ी सलामत रहे. गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में एक्ट्रेस का पूरा परिवार शामिल हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha Marriage, Sonakshi Sinha, Shatrughan Sinha, Zaheer Iqbal,   reena Roy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com