विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

Pagalpanti Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

Pagalpanti Box Office Collection: जॉन अब्राहम (John Abraham) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'पागलपंती' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन.

Pagalpanti Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़
Pagalpanti Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' हुई रिलीज
  • फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
  • वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Pagalpanti Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी और पुल्कित सम्राट की कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती (Pagalpanti)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. मल्ट्री स्टारर फिल्म होने के वाबजूद भी 'पागलपंती' सिनेमाघरों में पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. दर्शकों को लुभाने में भी यह फिल्म असफल रही. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म 'पागलपंती' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 25% का ही कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

गालों को छूने पर तैमूर अली खान को आया गुस्सा, फिर शख्स से यूं लिया बदला- देखें Video


अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पागलपंती' ने केवल दो दिनों में 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दर्शकों के साथ-साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की ये फिल्म समीक्षकों को  भी लुभाने में असफल रही है. 'पागलपंती (Pagalpanti)' में कहानी पूरी तरह मिसिंग है. फिल्म को बहुत ज्यादा खींचा भी गया है. 'पागलपंती' के कई जोक्स हंसाते हैं, लेकिन पूरी फिल्म में ऐसे मौके कम ही आते हैं. अनीस बज्मी की 'पागलपंती' पर उनकी सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' की छाया हावी रहती है. डायरेक्शन के मामले में अनीस बज्मी ने अपने पुराने स्टाइल को ही अपनाया है. 'पागलपंती' में उन्होंने ढेर सारे सितारों के जरिये भुलभुलैया गढ़ने की कोशिश की है. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 'इंदु की जवानी' की शूटिंग पूरी की


'पागलपंती (Pagalpanti)' की कहानी तीनों दोस्त जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट की है. जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ कुछ सही नहीं होता. लेकिन एक दिन ऐसा हादसा होता है कि तीनों दोस्तों की जिंदगी पटरी से उतर जाती है, और तीनों मजबूरी में पहुंचते हैं लंदन के डॉन सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर के पास. इन दोनों के भी अपने कुछ दर्द हैं, और सबके दर्द की एक ही वजह  है नीरज मोदी. जो भारत को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुका है. नीरज मोदी के पात्र को असल जिंदगी से प्रेरित कर बनाया गया है. फिर शुरू होती है कई तरह की उठा-पटक, और बेकार की एक्शन भरी कॉमेडी. वैसे भी फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान ही इशारा कर दिया गया था कि 'दिमाग मत लगाना.' फिल्म देखकर यह बात समझ भी आ जाती है.

देखें वीडियो:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pagalpanti Box Office Collection Day 2, Pagalpanti Collection, Pagalpanti Box Office Collection, Anil Kapoor, Johhn Abraham, Arshad Warsi, Pulkit Samrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com