विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

‘पद्मावती’ को लेकर करणी सेना के तेवर अभी भी तीखे, सेंसर बोर्ड को दे डाली नसीहत

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के सुझाव को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी के तेवर अभी भी तीखे ही हैं.

‘पद्मावती’ को लेकर करणी सेना के तेवर अभी भी तीखे, सेंसर बोर्ड को दे डाली नसीहत
  • राजपूत करणी सेना के तेवर अभी भी तीखे ही हैं
  • पद्मावती का विरोध जारी रखेगी करणी सेना
  • सीबीएफसी को दी नसीहत
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के सुझाव को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर राजपूत करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी के तेवर अभी भी तीखे ही हैं. उन्होंने कहा अभी तो बहुत से स्पष्टीकरण आने बाकी है, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. मेरी दिशा स्पष्ट है, यह सब को पता है. दूसरी तरफ राजस्थान राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाडा ने कहा कि सेंसर बोर्ड कमेटी की सिफारिश को तवज्जो नहीं देकर फिल्म निर्माताओं की मदद करना चाहता है. यह देश का दुर्भाग्य है. हम लोकतांत्रिक तरीके से विवादित फिल्म पद्मावती का विरोध जारी रखेंगे.

Padmavati को इसलिए Padmavat करवाना चाहता है Censor Board, जानें पूरी हकीकत

कालवी और लोटवाडा ने एक न्यूज एसेंजी से बातचीत करते हुए शुरूआती प्रतिक्रिया दी है. कालवी ने कहा कि इस फिल्म को नौ लोगों की कमेटी को देखना था, लेकिन मात्र तीन सदस्यों ने फिल्म देखी है, तीनों सदस्यों ने क्या सिफारिश दी, यह सामने नहीं है. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है, हालांकि मैं जिस रास्ते पर चला था, आज भी उसी रास्त पर हूं. लोटवाडा ने कहा कि बोर्ड ने विवादित फिल्म पदमावती की समीक्षा के लिए जिस कमेटी का गठन किया था, वह कमेटी फिल्म को लेकर प्रतिकूल सिफारिश कर रही है तो फिर बोर्ड ने फिल्म में छब्बीस द्रश्य को नहीं दिखाने और फिल्म का नाम बदलने का सुझाव क्यों दिया है.

CBFC फिल्म 'पद्मावती' को पास करने को तैयार, मगर कहा- 26 कट लगाएं, नाम बदलकर 'पद्मावत' करें

उन्होंने कहा कि बोर्ड को पारदर्शी होना चाहिए और उसे राष्ट्र हित में सोचना चाहिए. बोर्ड अपने द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश को नहीं मान रहा है तो फिर कमेटी गठित ही क्यों की गई थी. हमारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा. अगली क्या रणनीति​ होगी, यह बातचीत करने के बाद तय किया जाएगा. मेवाड़ राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज मेवाड़ ने कहा कि पद्मावती को लेकर अभी हाल में मीडिया से ही जानकारी मिली है, जब तक पूरी स्थिति सामने नहीं आ जाती, कुछ कहना उचित नहीं होगा.

'पद्मावती' विवाद पर सेंसर बोर्ड ने 6 सदस्यों की बनाई कमेटी, जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि विवादित फिल्म पद्मावती पर रोक लगाने की मांग को लेकर देश भर में पिछले दिनों जमकर प्रदर्शन हुए हैं. जिसके बाद भाजपा शासित प्रदेशों ने जारी विरोध को देखते हुए फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी.

VIDEO: 


(इनपुट भाषा से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Rajasthan Karni Sena, Rajput Karni Sena, Censor Board, Cbfc, Giriraj Singh Lotwara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com