विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

'पद्मावती' के Ghoomer Song को कुछ ही घंटों में मिले 1 करोड़ व्‍यू, छा गईं दीपिका पादुकोण

दीपिका ने ट्वीट कर लोगों का शुक्रिया करते हुए कहा, 'आप सब के प्‍यार के लिए शुक्रिया.' बता दें कि इस गाने में दीपिका राजस्‍थानी लोक नृत्‍य 'घूमर' करते हुए नजर आ रही हैं.

'पद्मावती' के Ghoomer Song को कुछ ही घंटों में मिले 1 करोड़ व्‍यू, छा गईं दीपिका पादुकोण
'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
  • 'पद्मावती' के पहले गाने को इंटरनेट पर 24 घंटे में मिले 1 करोड़ व्‍यू
  • भारी गहनों और खूबसूरत लहंगे में दिख रही हैं दीपिका पादुकोण
  • 1 दिसंबर को रिलीज होगी 'पद्मावती'
नई दिल्‍ली: फिल्‍म 'पद्मावती' का मोस्‍ट अवेटेड पहला गाना 'घूमर' बुधवार को रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिलने लगीं. जहां फिल्‍म 'पद्मावती' के ट्रेलर को महज 24 घंटे में ही 1.5 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यू मिले थे, तो वहीं इस फिल्‍म के इस पहले गाने को इससे भी कम समय में 1 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. अपने राजपूती अंदाज को लोगों से मिली इस प्रतिक्रिया से दीपिका काफी खुश हैं और उन्‍होंने अपने फैन्‍स को 'थैक्‍स' कहने में भी देर नहीं लगाई है. दीपिका ने गुरुवार को लगभग 1 बजे ट्वीट कर लोगों का शुक्रिया करते हुए कहा, 'आप सब के प्‍यार के लिए शुक्रिया.' बता दें कि इस गाने में दीपिका राजस्‍थानी लोक नृत्‍य 'घूमर' करते हुए नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के राजपूतानी डांस को देखने के लिए बेकरार हैं फैन्‍स, आज रिलीज होगा #Ghoomer
 
बुधवार को रिलीज हुए इस गाने में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत राजस्‍थानी दुल्‍हन बनी नजर आ रही हैं. गायिका श्रेया घोषाल की आवाज वाले इस गाने में गायक स्‍वरूप खान ने भी अपनी आवाज दी है और इसके राजस्‍थानी बोल भी उन्‍होंने ही लिखे हैं. इस फिल्‍म में दीपिका, रणबीर सिंह और शाहिद कपूर के अलावा अदिति राव हैदरी भी नजर आने वाली हैं. गाने में दीपिका भारीभरकम राजपूती गहनों और बेहद खूबसूरत लहंगे में घूमर करते हुए नजर आ रही हैं.
 
padmavati deepika twitter

यह भी पढ़ें: Photos: दीपिका के 'राजपूती' अंदाज के बीच इंटरनेट पर छाया कंगना रनोट का शाही अंदाज

दीपिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "'घूमर' गीत अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था, लेकिन साथ ही मजेदार.'
 
आप भी देखें 'पद्मावती' के इस नए गाने का वीडियो-



यह भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'पद्मावती' का पहला गाना Ghoomer, देखते रह जाएंगे दीपिका पादुकोण का अंदाज

घूमर एक तरह का राजस्‍थानी डांस फॉर्म हैं, जिसमें राजपूती महिलाएं एक साथ एक गोल घेरा  बना कर नाचती हैं. घूम-घूम कर किए जाने वाले इस डांस का कई पावन उत्‍सवों के मौके पर किया जाता है. जानकारी के अनुसार जब नई दुल्‍हन का स्‍वागत उसके ससुराल में किया जाता है, वह तब भी घूमर करती है.
 
ghoomer pad

यह भी पढ़ें: ‘पद्मावती’ के Ghoomer के लिए दीपिका पादुकोण को लगाने पड़े हैं 66 चक्कर

'पद्मावती' में जहां दीपिका पादुकोण रानी पद्मिनी के किरदार में हैं तो वहीं शाहिद कपूर इस फिल्‍म में उनके पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं. वहीं रणवीर सिंह ने सुलतान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है और अपने इस किरदार की झलक से ही रणवीर ने फैन्‍स का दिल जीत लिया है. इस फिल्‍म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया. रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही इसे 15 मिलियन (1.5 करोड़)  व्‍यूज मिले थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghoomer Song, Padmavati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com