विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

'पैडमैन' का 'मोशन पोस्टर' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और सोनम कपूर की आवाज सुन सकेंगे आप

अक्षय कुमार की अगली आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है.

'पैडमैन' का 'मोशन पोस्टर' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और सोनम कपूर की आवाज सुन सकेंगे आप
फिल्म पैडमैन का नया मोशन पोस्टर रिलीज
  • 'पैडमैन' के मोशन पोस्टर में ऑडियो भी है
  • यह फिल्म महिलाओं पर आधारित है
  • ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म
नई दिल्ली: अक्षय कुमार की अगली आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है. ट्विटर पर पैडमैन के अकाउंट से मोशन पोस्टर के साथ लिखा है कि 'नाम से पैडमैन, काम से सुपरहीरो'. पोस्टर में अक्षय और सोनम कपूर किसी गांव के एक सीन में बैलगाड़ी पर बैठे हुए हैं. वहीं इस मोशन पोस्टर को अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा कि 'पैड+मैन = पैडमैन, यह बहुत ही सिंपल है. 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के मौके पर यह फिल्म आने वाली है.' इस मोशन पोस्टर में ऑडियो भी है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि अक्षय और सोनम कपूर की आवाज है.

पढ़ें: रिलीज हुआ 'पैडमैन' का दूसरा पोस्टर, इस बार कुछ अलग अंदाज में नजर आए अक्षय
‘पैडमैन’ के दो पोस्टर पहले से रिलीज किया जा चुका है. दोनों ही पोस्टर में अक्षय कुमार कॉटन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और पंचलाइन दी गई है 'सुपरहीरो है ये पगला'. अक्षय कुमार की 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर बेस्ड फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था. ‘पैडमैन’ का डायरेक्शन आर बाल्‍की कर रहे हैं. खास यह कि ‘पैडमैन’ ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है.  यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ इस तरह जुड़ेंगे.

पढ़ें: Padman: ‘पगले सुपरहीरो’ बनकर आए हैं अक्षय कुमार, 'टॉयलेट' के बाद महिलाओं के लिए करेंगे ये काम

सूत्र बताते हैं कि मिसेज फनीबोन्स के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने उपन्यास के 10 चैप्टर लिख लिए थे. जब वे अपने कॉलम के लिए रिसर्च कर रही थीं उस समय उन्हें अरुणाचलम की कहानी के बारे में पता चला. उन्होंने अपने नॉवेल को छोड़कर सैनिटरी मैन की स्टोरी पर काम शुरू कर दिया. ट्विंकल खन्ना इसे लेकर एक छोटी फिल्म बनाना चाहती थीं लेकिन अक्षय और बाल्की ने इसे बड़ी फिल्म बनाने का फैसला लिया. 'पैडमैन' 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी.

VIDEO: अक्षय-कैटरीना की जोड़ी कूडो इवेंट में


महावारी जैसे विषय से पहले अक्षय इस साल शौचालय की समस्‍या जैसे विषय पर फिल्‍म लेकर आ चुके हैं. अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसी साल रिलीज हुई थी और हिट रही थी. इस फिल्‍म में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर नजर आई थीं. अगले साल अक्षय कुमार, रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आने वाले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padman, Motion Poster, Akshay Kumar, Padman Sonam Kapoor, Audio Motion Poster, Twinkle Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com