ओटीटी की दुनिया में ‘पंचायत', ‘परमानेंट रूममेट्स' और कई चर्चित प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी कहानियों को भरपूर प्यार मिला और अब वह बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. दीपक कुमार मिश्रा अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो उनकी कहानी कहने की शैली को एक नए और भव्य स्तर पर पेश करती नजर आएगी.
पंचायत' के बाद ‘द व्वान' में भी दिखी मिट्टी और संस्कृति की छाप
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह उनकी पहली फैंटेसी-फोकलोर फिल्म है जिसके टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसे देखते ही फैंस का क्रेज दोगुना हो गया है. निर्देशक दीपक मिश्रा को हमेशा से जड़ों से जुड़ा इंसान माना जाता है. और वह अपनी कहानियों में इसे जरूर प्रसतुत करते है. जिसका उदाहरण उनकी पंचायत वेब सीरीज में साफ दिखता है.
इसी फार्मूले को उन्होंने बॉलीवुड में अपनी फिल्म के साथ आजमाने की कोशिश की है. उन्होंने ‘द व्वान' की कहानी को भी इसी तरह जमीन और संस्कृति से जुड़ा रखने की कोशिश की है फिल्म में ससे दर्शक खुद को जमीनी स्तर पर फिल्म की कहानी से जुड़ा हुआ महसूस कर सके.
दोनों कहानियों में दिखती है खास समानता
‘पंचायत' और ‘द व्वान' दोनों की कहानी में दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक खास समानता दिखाई देती है और वो है इसके मुख्य किरदार जो आधुनिक सोच होने के बावजूद अपनी जड़ों और परंपराओं से दोबारा जुड़ते हैं.
‘पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी शहर से गांव पहुंचता है और फुलेरा की जिंदगी से जुड़ जाता है, जबकि ‘द व्वान' के रिलीज टीजर से अंदाजा लगया जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें आधुनिक सोच के साथ जीने वाला इंसान है, जो अपने गांव लौटकर उससे जुड़े लोकविश्वासों का सामना करता है.
हॉर्टलैंड यानी भारतीय मिट्टी से निकली कहानियां बनाना है पसंद
फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा ने हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू में माना था कि चाहे कहानी गांव की हो या रहस्यमयी जंगल की, उनकी कहानियों का केंद्र हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ा इंसान होता है. क्योंकि तभी ये कहानियां दर्शकों को बांधे रखने का हुनर रखती है. इसलिए उन्हें हमेशा हॉर्टलैंड यानी भारतीय मिट्टी से निकली कहानियां आकर्षित करती हैं.
उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की कहानी में पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर के साथ एक सच्ची कहानी जुड़ी हुई है और उसी से फिल्म के लिए एक शुरुआती पॉइंट मिला. अरुणाभ कुमार ने बताया कि वन देवी मंदिर जाने और वहां के इतिहास और लोक-कथाओं को जानने वाले लोगों से बात करने के बाद उन्हें इस कहानी में दिलचस्पी हुई. स्थानीय लोगों, पुजारियों और ग्रामीणों के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर इस कहानी का आइडिया तैयार किया.
यहां देखें द वन का टीजर
25 सितंबर को सिनेमाघरों में द वन होगी रिलीज
बता दें कि ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिसका ट्रेलर अभी आना बाकी है. इसका टीजर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें पहली बार बिहार के छठ महापर्व को फिल्माया गया, जिसके कारण लोगों में इसे देखने का उत्साह और भी बढ़ा हुई है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं