विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

सैफ अली खान का गाना Ole Ole हुआ रिलीज, थिरकने पर मजबूर कर देगा इसका म्यूजिक- देखें Video

Ole Ole 2.O Release: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) का नया गाना 'ओले ओले' (Ole Ole) रिलीज हो गया है.

सैफ अली खान का गाना Ole Ole हुआ रिलीज, थिरकने पर मजबूर कर देगा इसका म्यूजिक- देखें Video
Ole Ole 2.O Release: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का गाना 'ओले ओले' हुआ रिलीज
  • सैफ अली खान का गाना 'ओले ओले' हुआ रिलीज
  • गाने में दिखा सैफ अली खान का दमदार अंदाज
  • 'ओले ओले' ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल
नई दिल्ली:

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) का नया गाना 'ओले ओले' (Ole Ole) रिलीज हो गया है. वैसे तो यह गाना सैफ अली खान की ही फिल्म 'ये दिल्लगी' का नया वर्जन है, लेकिन गाने का नया वर्जन भी ऐसा है कि यह लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा. इस गाने में सैफ अली खान का अंदाज काफी अलग लग रहा है. गाने को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने पुराने अवतार में ही नजर आ रहे हैं. क्योंकि अपने पिछले गाने में भी सैफ अली खान लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ रहे थे और इस गाने में भी उनका वही अवतार देखने को मिल रहा है.

वासेपुर में महिलाओं ने किया CAA के खिलाफ प्रदर्शन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- हल्के में मत लेना....

सैफ अली खान  (Saif Ali Khan) के गाने ओले ओले (Ole Ole) को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुई है, लेकिन इस पर एक लाख से भी ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आ रहे हैं. इस गाने को लेकर सब उनकी खूब तारीफें भी कर रहे हैं. जहां पिछली बार ओले ओले को अभिजीत भट्टाचार्या ने गाया था तो वहीं इस बार गाने को अमित मिश्रा ने गाया है. इसके लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. 

ट्विंकल खन्ना के बेटे ने मम्मी का नंबर 'पुलिस' के नाम से किया सेव, तो एक्ट्रेस बोलीं- एकदम सही...

इससे पहले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के अलावा एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewalla) भी नजर आएंगी.  नितिन कक्कड़ ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. बता दें कि सैफ अली खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं.  'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman) 31 जनवरी को रिलीज हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Ole Ole, Ole Ole 2.O, Saif Ali Khan New Song, Ole Ole New Version
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com