कल्कि 2898एडी की कामयाबी एन्जॉय कर रहे एक्टर अमिताभ बच्चन उन सुपरस्टार में गिने जाते हैं, जिन्हें ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में फैंस का प्यार मिला है. इसी बीच यूरोप से एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर हाथ में गिटार लिए टूटी हिंदी में अमिताभ बच्चन की 1976 में आई कल्ट क्लासिक कभी कभी के गाने कभी कभी मेरे दिल में गाना गाता हुआ नजर आ रहे है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब खुद बिग बी ने इस वीडियो को रिशेयर करते हुए रिएक्शन दे दिया.
ट्विटर, जो अब एक्स है. उस पर अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को रिशेयर किया है. उन्होंने लिखा, अमेजिंग! यूरोप में कभी कभी मेरे दिल में!!. ट्रवीट को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी से रिएक्शन दिया है और खूब प्यार लुटाया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
amazing ! kabhi kabhi mere dil mein in Europe !!👏 https://t.co/moA9j6duay
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2024
फिल्म की बात करें तो यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित कभी कभी में शशि कपूर, ऋषि कपूर, वहीदा रहमान, राखी गुलजार, नीतू कपूर और सिमी ग्रेवाल अहम किरदार में नजर आए. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक कभी कभी मेरे दिल में है, जिसे लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था. जबकि लिरिक्स कवि साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं.
बता दें, हाल ही में अमिताभ बच्चन की कल्कि 2898एडी रिलीज हुई थी, जिसमें वह अश्वत्थामा के रोल में दिखे थे. उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम रोल में हैं. फिल्म ने 500 करोड़ भारत में और 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं