विज्ञापन

O Romeo box office collection day 6: ओ रोमियो हर दिन कर रही है बंपर कमाई, शाहिद कपूर की फिल्म ने छठे दिन जोड़े इतने रुपये

O Romeo box office collection day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

O Romeo box office collection day 6: ओ रोमियो हर दिन कर रही है बंपर कमाई, शाहिद कपूर की फिल्म ने छठे दिन जोड़े इतने रुपये
O Romeo box office collection day 6: ओ रोमियो हर दिन कर रही है बंपर कमाई

O Romeo box office collection day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वैलेंटाइन डे यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण मजबूत रही है. ओ रोमियो ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल आया और 14.50 करोड़ रुपये बटोरे. रविवार को भी 11 करोड़ का अच्छा संग्रह रहा. लेकिन सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण कलेक्शन गिरकर 5.10 करोड़ पर आ गया. मंगलवार को थोड़ा सुधार हुआ और 5.90 करोड़ का बिजनेस हुआ.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के लिए खास है 19 फरवरी, इस तारीख पर दे चुके हैं दो सुपरहिट फिल्में

ओ रोमियो का कलेक्शन

छठे दिन यानी बुधवार को ओ रोमियो ने अनुमानित 3.50 करोड़ रुपये कमाए. अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्किंग डेज में स्थिर प्रदर्शन के कारण ओ रोमियो का सफर मजबूत बना हुआ है. दर्शकों की पसंद और क्रिटिक्स की तारीफ ने ओ रोमियो को सपोर्ट दिया है. शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई के बाद मिडवीक में गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य है.

फिल्म का कुल कलेक्शन 

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्डवाइड स्तर पर ओ रोमियो 65 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और दूसरे वीकेंड में और तेजी आने की उम्मीद है.'ओ रोमियो' शाहिद कपूर के लिए एक सफल फिल्म साबित हो रही है, जो उनकी पिछली कुछ फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म 70 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com