विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर ने फिल्म देवा को छोड़ा पीछे, ओ रोमियो ने की इतने रुपये की ओपनिंग

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो ने आज यानी 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में एंट्री की है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं.

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर ने फिल्म देवा को छोड़ा पीछे, ओ रोमियो ने की इतने रुपये की ओपनिंग
O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर ने देवा को छोड़ा पीछे

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो ने आज यानी 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में एंट्री की है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं. यह फिल्म रोमांटिक एक्शन ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल ओ रोमियो ने धीमी शुरुआत की है. ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. शाहिद कपूर के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म है. 

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को लाइफ में मिल चुका है सबसे बड़ा धोखा, बॉयफ्रेंड एक साथ डेट कर रहा था 5 लड़कियों को

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओ रोमियो का रिलीज के पहले दिन एडवांस बुकिंग से करीब 3 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हुआ था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि ओपनिंग 7 से 9 करोड़ रुपये नेट तक हो सकती है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक दिन भर में कलेक्शन धीमा रहा. सैकनिल्क के मुताबिक ओ रोमियो का शाम 8 बजे तक करीब 5.71 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ था, और पूरे दिन का अनुमान 6 से 8 करोड़ रुपये नेट के आसपास है. कुल मिलाकर, यह शुरुआत ठीक-ठाक लेकिन उम्मीदों से काफी कम है.

ओ रोमियो का बजट

ओ रोमियो को 8900 स्क्रीन्स मिले थे, लेकिन ऑक्यूपेंसी कम रही. दिन भर औसतन 10-13% के आसपास. शाम के शो में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, खासकर मेट्रो शहरों में. वैलेंटाइन डे वीकेंड होने से कपल्स और युवा दर्शकों से उम्मीद है कि वीकेंड पर कलेक्शन बढ़ सकता है. हालांकि यह ओपनिंग शाहिद की पिछली फिल्म 'देवा' (लगभग 5-6 करोड़ ओपनिंग) से बेहतर है, लेकिन उनके बड़ी हिट 'कबीर सिंह' से बहुत दूर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओ रोमियो का बजट 100-125 करोड़ के आसपास है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com