विज्ञापन

Rajpal Yadav Net Worth: कितनी है राजपाल यादव की नेट वर्थ? करोड़ों की प्रॉपर्टी के बाद भी क्यों गए जेल, जानें कितनी है सालाना कमाई

Rajpal Yadav Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों के कारण चर्चा में हैं. पिछले हफ्ते उन्हें चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे छह महीने की सजा काट रहे हैं.

Rajpal Yadav Net Worth: कितनी है राजपाल यादव की नेट वर्थ? करोड़ों की प्रॉपर्टी के बाद भी क्यों गए जेल, जानें कितनी है सालाना कमाई
Rajpal Yadav Net Worth: जानें कितनी है राजपाल यादव की नेट वर्थ

Rajpal Yadav Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों के कारण चर्चा में हैं. पिछले हफ्ते उन्हें चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे छह महीने की सजा काट रहे हैं. 2 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. इस बीच लोगों की नजर उनके नेट वर्थ और कमाई के स्रोतों पर टिकी हुई है. Moneymint की रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्षीय राजपाल यादव की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं, लेकिन इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन, स्टेज शो और प्रॉपर्टी निवेश भी उनकी आय का हिस्सा हैं. वे बॉलीवुड के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम करते हैं.

जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव एक फिल्म के लिए आमतौर पर 1 से 2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस 3 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे करीब 1 करोड़ रुपये प्रति प्रोजेक्ट चार्ज करते हैं. वहीं, किसी स्टेज शो या इवेंट में शामिल होने के लिए वे 10 से 15 लाख रुपये लेते हैं. उनकी औसत मासिक आय करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जाती है, जबकि सालाना कमाई लगभग 4 से 7 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है.

राजपाल यादव की प्रॉपर्टी 

प्रॉपर्टी की बात करें तो राजपाल यादव के पास मध्य प्रदेश के रतिकेड़ा गांव में 5,000 वर्ग फुट का घर है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास 2.2 हेक्टेयर कृषि भूमि भी है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित सेठ एनक्लेव कॉलोनी में उनकी पैतृक संपत्ति भी है, जो उनके पिता नौरंग यादव की थी. अगस्त 2024 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इस प्रॉपर्टी को 11 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज के कारण सील कर दिया था.

राजपाल यादव चेक बाउंस केस 

राजपाल यादव की परेशानी एक 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस से जुड़ी है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अतिरिक्त समय देने की याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया. जेल जाने से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मेरे पास पैसे नहीं हैं, क्या करूं? कोई और रास्ता नजर नहीं आता.” इस मुश्किल समय में कई सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं. सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद और गुरमीत चौधरी ने सार्वजनिक रूप से उनका साथ दिया. वहीं सिंगर मीका सिंह और गुरु रंधावा ने आर्थिक मदद की पेशकश की.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए गजल सम्राट अनूप जलोटा, एक या दो लाख नहीं देंगे इतने रुपए, बोले- वो जेल में है...

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' में नजर आएंगे, जो 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वे अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल' में भी दिखाई देंगे.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Net Worth, Rajpal Yadav Property, Rajpal Yadav Case, Rajpal Yadav News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com