डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही जबरदस्त धमाका कर दिया था. पहले ही दिन से दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा और ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई हासिल की. अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह के दमदार एक्शन, मजबूत कहानी और पावरफुल डायलॉग्स के चलते फिल्म लंबे समय तक चर्चा में बनी रही. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली और इसके बाद तेजी से मुनाफे की ओर बढ़ने लगी. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद धुरंधर को सिनेमाघरों में प्यार मिल रहा है. हालांकि अब करोड़ों से कमाई 70 दिन बाद लाखों पर पहुंच गई है.
70 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का रहा कब्जा
5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर' शुरुआती हफ्तों में लगातार हाउसफुल चलती रही और करीब 70 दिनों तक बड़े पर्दे पर टिकी हुई है. साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 दिनों में लगभग 894.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वीकिपीडिया के अनुसार, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 1,349–1,428 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पांच गुना से ज्यादा मुनाफा कमाया और अपने नौवें हफ्ते में ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
ओटीटी पर आते ही धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड
30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ‘धुरंधर' ने ओटीटी पर भी धूम मचा दी. फिल्म ने 24 घंटे के अंदर 7.6 मिलियन व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया और ‘एनिमल' को पीछे छोड़ दिया. रणवीर सिंह के करियर की ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई जिसने ‘सिंबा' और ‘पद्मावत' जैसी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया.
धुरंधर के बारे में
धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए थे. वहीं अब 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होना है, जिसका हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था. जबकि कहा जा रहा है कि होली के मौके पर धुरंधर 2 का ट्रेलर मेकर्स रिलीज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सपोर्टिंग रोल के लिए फेमस था ये एक्टर, 13 की उम्र में डेब्यू, 45 में निधन, की तीन शादी, चौथी की खूब हुई चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं