विज्ञापन

अनीता राज ने अपने 35 साल के बेटे को किया बर्थडे विश, फोटो देख हक्के-बक्के हुए फैंस, बोलीं- मेरा हैंडसम बेटा

अनीता राज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने कई बड़े हीरो के साथ काम किया है. अनीता राज का एक बेटा है, जो दिखने में किसी हीरो से कम नहीं है. बेटे के 35वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है और लोग उनके बेटे को देख कर हैरान रह गए हैं.

अनीता राज ने अपने 35 साल के बेटे को किया बर्थडे विश, फोटो देख हक्के-बक्के हुए फैंस, बोलीं- मेरा हैंडसम बेटा
अनीता राज ने बेटे शिवम को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनीता राज ने अपने बेटे शिवम हिंगोरानी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए एक बेहद भावुक और प्यार भरा संदेश साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के लिए प्यार, गर्व और आशीर्वाद के साथ-साथ एक खास जीवन की सीख भी दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. अनीता राज ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वह उनके लिए बेहद प्यारे, मेहनती और जिम्मेदार बेटे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है. साथ ही उन्होंने बेटे को सलाह दी कि वह अपनी जिंदगी में हमेशा जुनून (पैशन) और विनम्रता (ह्यूमिलिटी) के साथ आगे बढ़े. अनीता के अनुसार यही असली सफलता का रास्ता है.

अनीता राज ने बेटे को दी जन्मदिन की बधाई 

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि अगर इंसान अपने जीवन में मेहनत के साथ विनम्रता बनाए रखे, तो उसके लिए सफलता के दरवाजे खुद खुल जाते हैं. उन्होंने बेटे के लिए भगवान से अच्छी सेहत, खुशियां और लंबी उम्र की कामना भी की. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि अनीता राज ने साल 1986 में फिल्म निर्देशक सुनील हिंगोरानी से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम शिवम हिंगोरानी है. अनिता अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलक भी साझा करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के लिए थम नहीं रहा मदद का सिलसिला, अब यूपी पुलिस के अधिकारी ने किया इतने रुपये का ऐलान

'हम में शहनशाह कौन' होगी रिलीज 

काम की बात करें तो अनीता राज की फिल्म 'हम में शहनशाह कौन' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा और दिवंगत कलाकार अरीश पुरी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी. दरअसल, फिल्म के निर्माता राजा रॉय के साथ हुई एक दुखद घटना के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई थी. इसके अलावा फिल्म के निर्देशक हरमेश मल्होत्रा के निधन ने भी इस प्रोजेक्ट को रोक दिया था. अब लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है. ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anita Raj, Shivam Hingorani, Anita Raj Actress, Anita Raj Son, Shivam Hingorani Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com