कुछ कलाकार समय बदलने के साथ भी नहीं बदलते, बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा को देख लोग ऐसा ही कह रहे हैं. ‘मुन्नी' अब भी उतनी ही मासूम नजर आती हैं, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही हैं, उनकी खूबसूरत दरअसल बढ़ती ही जा रही है. ये पढ़कर आप भी ‘मुन्नी' यानी हर्षाली को देखने के लिए बेताब हो रहे होंगे, दरअसल इस चाइल्ड का क्रेज ही कुछ ऐसा रहा है. आइए पहले हर्षाली के इस लेटेस्ट वीडियो पर नजर डालते हैं.
हर्षाली ने लूटी लाइमलाइट
अभिनेत्री रेवथी के निर्देशन में बनी फिल्म सलाम वेंकी, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, इस फिल्म का हाल में प्रीमियर रखा गया. दूसरे सितारों के साथ ही मुन्नी यानी हर्षाली भी इस मौके पर पहुंची. ऑफ व्हाइट कलर की नी लेंथ ड्रेस में हर्षाली ने मीडिया के लिए पोज भी किया. बेहद विनम्र और मासूम हर्षाली ने इस मौके पर लाइमलाइट लूट ली और इस वीडियो के सामने आने के बाद हर जगह बस उन्हीं की चर्चा हो रही है.
लोग बोले- नेक्स्ट कैटरीना
हर्षाली का लेटेस्ट वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नेक्स्ट कैटरीना कैफ बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये है लिटिल कैटरीना. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आने वाले दिनों की कैटरीना कैफ. बता दें कि हर्षाली ने बजरंगी भाईजान के अलावा अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म नास्तिक में भी काम किया है. उन्होंने टीवी सीरियल कुबूल है और लौट आओ तृषा में भी काम किया. हालांकि बजरंगी भाईजान रिलीज होने के बाद हर्षाली स्टार बन गईं और फिल्म में उनका किरदार लोग आज भी याद करते हैं. हर्षाली अभी 14 साल की हैं और अपनी पढ़ाई की ओर उनका पूरा ध्यान है.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bajrangi Bhaijaan's Munni, Harshaali Malhotra, हर्षाली मल्होत्रा, Harshali Bajrangi Bhaijaan, Harshaali Malhotra 2022, Harshaali Malhotra Aka Munni, Harshaali Malhotra Biography, Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan, Harshaali Malhotra Latest Photo